Select Date:

जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम पंचायत अर्जुनी में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

Updated on 12-05-2026 12:52 PM

राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम पंचायत अर्जुनी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। शिविर में ग्रामीण द्वारा मांगों एवं शिकायतों से संबंधित कुल 1118 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। शिविर में शामिल अतिथियों द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम एवं द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 15 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने वाली 6 स्वच्छता दीदीयों को श्रीफल एवं गमछा प्रदान कर तथा 5 लखपति दीदीयों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शिविर में सामाजिक सहायता पेंशन योजना अन्तर्गत 11 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र, 11 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 9 हितग्राहियों को जॉबकार्ड का वितरण किया गया। बैंक लिंकेज अन्तर्गत कृषि कार्य, ब्यूटी पार्लर एवं ऐग रोल शॉप हेतु तेजस्वनी स्वयं सहायता समूह अर्जुनी को 5 लाख रूपए का चेक, स्वर्ण स्वयं सहायता समूह अर्जुनी को कृषि कार्य हेतु 5.20 लाख रूपए का चेक, टेन्ट हाऊस एवं किराना स्टोर हेतु  शिवाय स्वयं सहायता समूह धौराभांठा को 1.50 लाख रूपए के चेक वितरण किया गया। कृषि विभाग अन्तर्गत 4 कृषकों को मूंग बीज की वितरण किया गया, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 5 गर्भवती माताओं की गोद भराई संस्कार, 3 बच्चों को सुपोषण किट एवं 10 बालिकाओं को सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया गया तथा 3 किसानों को बैंक ऋण स्वीकृत किया गया।

सुशासन तिहार अंतर्गत शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। जहां ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा था। शिविर में उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती रंजीता पडौती, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती जागृति चुन्नी यदु, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव  मनीष कुमार साहू, सभापति जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती ममता पटेल एवं  विवेक मंडावी, सदस्य जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती सरिता साहू,  रेशमलाल साहू एवं श्रीमती कांति चन्द्रवंशी, उपाध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव,  भरत वर्मा, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत  दिनेश गांधी, सरपंच ग्राम पंचायत अर्जुनी श्रीमती ललिता साहू,  भुवन साहू,  जागेश्वर यादव,  डिगेश साहू,  टामेश्वर साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव  श्रीकांत कोराम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती रोशनी भगत टोप्पो, नायब तहसीलदार डोंगरगांव  जगदेव प्रसाद खुटे, प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी समिति डोंगरगांव  रामकुमार गुप्ता, प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी समिति अर्जुनी  चुनेश्वर साहू, आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव सहित 19 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधि, आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव व समस्त विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण जनपद पंचायत डोंगरगांव तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
सूरजपुर । जिला सूरजपुर के विकासखंड सूरजपुर के ग्राम पर्री में आज सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीण आजीविका एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का…
 16 May 2026
सूरजपुर। जनपद पंचायत सूरजपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पर्री में आज सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष जनपद पंचायत…
 16 May 2026
राजनांदगांव। संभागायुक्त  सत्यनारायण राठौर एवं कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के मद्देनजर छुरिया विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जनपद…
 16 May 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने जिले के नागरिकों और आम उपभोक्ताओं से अपील किया है कि, वे किसी भ्रम अथवा अफवाह से प्रभावित होकर घबराए नहीं और…
 16 May 2026
राजनांदगांव। जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। जिला प्रशासन के प्रयासों ने योजना को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाकर स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र…
 16 May 2026
कोरबा, सुबह से शाम तक खेतों में पसीना बहाने वाले किसानों के चेहरे पर जब संतोष की मुस्कान दिखाई देती है, तभी सुशासन का वास्तविक अर्थ साकार होता है। मुख्यमंत्री  विष्णु…
 16 May 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को प्रदेश का नया डीजीपी (डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) नियुक्त किया है। वे अब तक प्रभारी डीजीपी के…
 16 May 2026
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 और 19 मई को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रायपुर और बस्तर संभाग में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दौरे का…
 15 May 2026
एमसीबी। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने विगत दिवस चिरमिरी एवं खड़गवां क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों, संस्थानों एवं ग्राम पंचायतों का व्यापक दौरा कर विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं तथा जनसुविधाओं…
Advt.