Select Date:

इजरायल को मान्‍यता देने पर अड़े ट्रंप तो घबराए शहबाज और मुनीर, दौड़े-दौड़े जा रहे सऊदी अरब, MBS भी फंसे

Updated on 29-05-2026 01:58 PM
इस्‍लामाबाद/रियाद: अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने इजरायल को मान्‍यता देने के लिए मुस्लिम देशों पर दबाव को बढ़ा दिया है। ट्रंप ने पाकिस्‍तान, सऊदी अरब और अन्‍य खाड़ी के देशों से कहा है कि वे अब्राहम अकॉर्ड पर हस्‍ताक्षर करें ताकि ईरान के साथ डील का रास्‍ता साफ हो सके। अमेरिकी राष्‍ट्रपति के इस बयान के पाकिस्‍तान बुरी तरह से फंस गया है जो अब तक ट्रंप की खुशामद में लगा हुआ था। पाकिस्‍तान के आतंकी गुटों ने इजरायल को मान्‍यता देने पर शहबाज और असीम मुनीर को चेतावनी दी है। इस महासंकट से निकलने के लिए अब शहबाज और मुनीर दोनों ही अचानक से सऊदी अरब जा रहे हैं।

सीएनएन न्‍यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्‍तान का नेतृत्‍व इजरायल को मान्‍यता देने को लेकर भारी दबाव में है। पाकिस्‍तानी सेना और सरकार में अब यह बहस तेज हो गई है कि अगर सऊदी अरब इजरायल के साथ रिश्‍ते सामान्‍य करता है तो इस्‍लामाबाद का क्‍या रुख होगा। पाकिस्‍तान की सरकार और कट्टरपंथी ताकतें वर्षों से इजरायल को लेकर नफरत को बढ़ावा देती रही हैं। अब ट्रंप के दबाव के बाद उनके लिए मुश्किल पैदा हो गई है। सूत्रों का कहना है कि शहबाज शरीफ और असीम मुनीर दोनों ही जल्‍द ही सऊदी अरब जा रहे हैं।

इजरायल पर सऊदी का साथ चाहता है पाक‍िस्‍तान


मुनीर और शहबाज दोनों ही सऊदी नेतृत्‍व के साथ अब्राहम अकॉर्ड को लेकर व्‍यापक बातचीत करेगा। पाकिस्‍तानी की करीबी नजर सऊदी अरब के अगले कदम पर है। विश्‍लेषकों का कहना है कि बिना सऊदी अरब के समर्थन के पाकिस्‍तान के लिए इजरायल को मान्‍यता देना बहुत‍ ही कठिन होगा। एक सुरक्षा सूत्र ने कहा, 'सऊदी अरब पहले इजरायल को मान्‍यता देगा, फिर पाकिस्‍तान।' पाकिस्‍तान चाहता है कि इजरायल को मान्‍यता देने से पहले इसके शुरुआती राजनयिक और कूटनीतिक दुष्‍परिणामों से निपट लिया जाए।

अब्राहम अकॉर्ड पर सबसे पहले साल 2020 में हस्‍ताक्षर किया गया था और उस समय भी ट्रंप ही अमेरिका के राष्‍ट्रपति थे। इस दौरान यूएई, बहरीन जैसे कई मुस्लिम देशों ने इजरायल को मान्‍यता दी थी। पाकिस्‍तान ने ऐतिहासिक रूप से इजरायल को मान्‍यता देने से परहेज किया है लेकिन अब अमेरिका का भारी दबाव पड़ रहा है। वहीं पाकिस्‍तान के अंदर इसको लेकर भारी विरोध है। हाल ही में बकरीद की नमाज के दौरान कई कट्टरपंथी मौलानाओं ने पूरे देश में अब्राहम अकॉर्ड को लेकर कड़ी चेतावनी दी है और फतवा भी जारी किया है।

पाकिस्‍तानी मौलानाओं ने शहबाज सरकार को दी धमकी


पाकिस्‍तानी के कट्टरपंथी मौलानाओं ने सरकार और सेना पर दबाव को बढ़ा दिया है। उन्‍होंने धमकी दी है कि अगर इजरायल को मान्‍यता दी गई तो पाकिस्‍तान में जोरदार व‍िरोध प्रदर्शन होंगे। इससे पहले पाकिस्‍तान के ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने को लेकर भी विवाद हुआ था। पाकिस्‍तान अब चाहता है कि इजरायल को मान्‍यता देने के बाद होने वाले पूरे विवाद को सऊदी अरब पर डाल द‍िया जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 June 2026
वॉशिंगटन: दुनिया भर के मौसम और भारत में आने वाले मॉनसून के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। विश्व मौसम संगठन (WMO) ने मंगलवार को अपनी चेतावनी में बताया…
 03 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान संघर्ष पर कई बातें कही हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इस युद्ध का बड़ा मकसद ये था कि ईरान को परमाणु…
 02 June 2026
ढाका: बांग्लादेश ने भारत के सीमा सुरक्षा बल (BSF) पर 13 अवैध घुसपैठियों को जबरन उसकी सीमा में धकेलने का आरोप लगाया है। बांग्लादेश की सीमा की निगरानी करने वाले…
 02 June 2026
ढाका: बांग्लादेश अमेरिका और चीन के बीच का प्यादा बनकर रह गया है। ये दोनों देश बांग्लादेश को अपनी जरूरतों के लिए इस्तेमाल कर रहा है। बांग्लादेश जैसे छोटे देशों…
 01 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर एक साल से ज्यादा समय से रोक से पाकिस्तान पहले ही बौखलाया हुआ है। अब चेनाब नदी पर भारत का मेगा प्रोजेक्ट दोनों देशों के…
 01 June 2026
ढाका: बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच भारत और बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बलों की महानिदेशक स्तर बैठक होने जा रही है। साल में दो बार होने वाली डीजी स्तर…
 01 June 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना गिलगित-बाल्टिस्तान में होने वाले चुनाव में हाफिज सईद के गुर्गों को जिताने की पूरी तैयारी कर रही है। यहां 7 जून को चुनाव होने वाले हैं…
 01 June 2026
तेहरान/दुबई: अमेरिका और ईरान सीजफायर के बाद भी लगातार एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। होर्मुज स्‍ट्रेट में ईरान की बारुदी सुरंगों और सेना की रोक के बाद सैकड़ों जहाज…
 30 May 2026
सिंगापुर: अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भारत को दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय स्थिरता का एक अहम स्तंभ बताया। शनिवार को सिंगापुर में शांगरी-ला डॉयलॉग में बोलते हुए उन्होंने कहा…
Advt.