भोपालियों का 'डेटा ब्लास्ट': 5 साल में दोगुनी हुई इंटरनेट की खपत, अब हर महीने '31 GB' उड़ा रहे हैं शहर के लोग
Updated on
15-06-2026 12:09 PM
भोपाल। राजधानी में डिजिटल खपत लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। शहर में एक औसत मोबाइल उपभोक्ता अब हर महीने करीब 31 जीबी डेटा खर्च कर रहा है। यह वर्ष 2020-21 की औसत खपत 11 से 14 जीबी प्रतिमाह से 120 प्रतिशत यानी दोगुना से अधिक है।5जी सेवाओं के विस्तार, ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल भुगतान, वर्क फ्रॉम होम, ओटीटी प्लेटफॉर्म और इंटरनेट मीडिया के बढ़ते उपयोग ने इंटरनेट ट्रैफिक को तेजी से बढ़ाया है।
मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी से बढ़ी खपत
वहीं बेहतर नेटवर्क और तेज इंटरनेट की तलाश में मध्य प्रदेश टेलीकॉम सर्किल में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) भी लगातार बढ़ रही है और संचयी एमएनपी अनुरोध दस करोड़ के पार पहुंच चुके हैं।
टेलीकॉम विशेषज्ञों का कहना है कि एमपी नगर, अरेरा हिल्स, कोलार रोड, कटारा हिल्स और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में इंटरनेट ट्रैफिक सबसे अधिक दर्ज किया जा रहा है। आईटी कंपनियों, कोचिंग संस्थानों, स्टार्टअप्स और कॉरपोरेट कार्यालयों में हाई-स्पीड इंटरनेट की बढ़ती जरूरत के कारण डेटा उपयोग लगातार बढ़ रहा है।
रात में ज्यादा यूज हाे रहा डेटा
रात नौ से 12 बजे के बीच ओटीटी प्लेटफार्म, वीडियो स्ट्रीमिंग और इंटरनेट मीडिया के कारण डेटा ट्रैफिक में करीब 70 प्रतिशत तक उछाल देखने को मिलता है। दूसरी ओर, बेहतर नेटवर्क पाने के लिए उपभोक्ता तेजी से मोबाइल आपरेटर भी बदल रहे हैं।
अप्रैल 2026 में मध्य प्रदेश टेलीकॉम सर्किल में 13.43 लाख मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) अनुरोध दर्ज किए गए, जो देश में सर्वाधिक रहे। वहीं सर्किल में संचयी एमएनपी अनुरोधों की संख्या 10.03 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
इससे स्पष्ट है कि उपभोक्ता अब बेहतर नेटवर्क गुणवत्ता और तेज इंटरनेट सेवा को प्राथमिकता दे रहे हैं।
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…
भोपाल, मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को खेल के साथ सरकारी नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियम 2021 में…
भोपाल, राजधानी भोपाल में पटवारियों के तबादलों की लिस्ट सिर्फ़ 24 घंटे में ही बदल गई। इससे प्रशासनिक निर्णय पर सवाल खड़े हो गए हैं। 15 जून को जारी स्थानांतरण आदेश…
भोपाल। मध्य प्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने प्रदेश की चर्चित शराब निर्माता कंपनी सोम डिस्टिलरीज के वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत सभी आबकारी लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर…
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। विभाग ने आवेदन की…
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में इन दिनों तबादलों की बयार क्या चली, जालसाजों ने सीधे कमिश्नर (आयुक्त) के दस्तखत और सरकारी सील की ही 'क्लोनिंग'…
भोपाल। शहर के हलालपुर क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानें और गोदाम अब घनी आबादी के बीच आ चुके हैं, लेकिन इन्हें शहर से बाहर शिफ्ट करने की योजना वर्षों बाद…