Select Date:

होटल मालिक को नवादा में रंगदारी के लिए कर लिया किडनैप, लेकिन 12 घंटे में पीछे-पीछे पहुंच गई पुलिस

Updated on 29-04-2026 12:34 PM
नवादा: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद नवादा में भी अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया। यहां मंगलवार को अपराधियों ने एक होटल कारोबारी को किडनैप कर लिया। इस वारदात को अपराधियों ने रंगदारी के लिए अंजाम दिया।

नवाद में होटल कारोबारी की किडनैपिंग

नवादा शहर में रंगदारी वसूली के लिए एक होटल संचालक का अपहरण की वारदात को अंजाम देकर अपराधियों ने सनसनी फैला दी। 63 साल के अखिलेश कुमार, जो कोर्ट के समीप स्थित टाउन ढाबा रेस्टोरेंट के संचालक हैं और राजेंद्र नगर के निवासी हैं, रात करीब 10:40 बजे अपने रेस्टोरेंट में बैठे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो पर सवार कुछ युवकों ने उनके होटल पर धावा बोल दिया। अपराधियों ने गाली-गलौच और मारपीट कर उनसे 80 हजार रुपये रंगदारी या उनकी गाड़ी देने की मांग की। मना करने पर उन्हें जबरन स्कॉर्पियो में अगवा कर गोनावां की ओर ले गए।

बस स्टैंड में ले जाकर मारपीट

अपराधियों ने पीड़ित को बाद में तीन नंबर बस स्टैंड क्षेत्र में ले जाकर बुरी तरह प्रताड़ित किया। आरोप है कि उन्होंने अखिलेश कुमार के नाखून तक निकाल दिए। रंगदारी और किडनैपिंग की इस वारदात के बाद इलाके में खौफ पसर गया। इसी बीच पीड़ित होटल मालिक अखिलेश कुमार के बेटे अमित कुमार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नगर थाने की टीम सक्रिय हुई।

12 घंटे में पुलिस पहुंच गई किडनैपरों तक

वारदात को देखते हुए नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में एसआई राम इकबाल समेत नवादा पुलिस की टीम ने मात्र 12 घंटे के अंदर पीड़ित को राजेंद्र नगर इलाके से घायल हालत में बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में एक अपहर्ता कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया और उसकी स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली, जिसमें अपहरण किया गया था। पीड़ित को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मामला रोड रेज के बाद किडनैपिंग का- पुलिस

डीएसपी उल्लास कुमार ने बताया कि घटना से पहले छाया रोड और अस्पताल रोड पर दो स्कॉर्पियो सवारों के बीच झगड़ा हुआ था। कोर्ट के पास एक स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ दिया गया। इसी बहाने अपराधी होटल में घुसे और अखिलेश कुमार पर आरोप लगाया कि उनके किसी व्यक्ति ने स्कॉर्पियो को नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद उन्हें अगवा कर लिया गया। FIR में राहुल कुमार, पकड़ू, स्कॉर्पियो ड्राइवर और मालिक समेत अन्य अज्ञात अपराधियों को नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार कुल पांच से अधिक अपराधी फरार हैं। थाना प्रभारी ने दावा किया है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी और पूरी साजिश का खुलासा अभी बाकी है। पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
अहमदाबाद, देश में ‘जैव आतंकी हमले’ यानी बायो टेररिज्म का खतरा बढ़ता जा रहा है। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने आईएसआईएस से जुड़े बायो-टेरर प्लॉट में डॉक्टर समेत 3 लोगों के…
 07 May 2026
नई दिल्ली, ऑपरेशन सिंदूर, रूस-यूक्रेन और अमेरिका-इजराइल-ईरान जंग के बाद भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान ने एक ‘ड्रोन फोर्स’ बनाने का फैसला किया है। यह फोर्स किसी भी सैन्य कार्रवाई में ‘फर्स्ट रेस्पोंडर’…
 07 May 2026
भोपाल/लखनऊ/जयपुर/देहरादून, उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में बुधवार को बारिश हुई।…
 07 May 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना स्थित मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ (42 साल) की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर…
 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
Advt.