आबू धाबी फूड हब में इंडो फूड पार्क! भारतीय कंपनियों को ऐसे मिलेगा हजारों करोड़ का कारोबार
Updated on
19-05-2026 12:26 PM
नई दिल्ली: फूड सेक्टर (Food Sector) की भारतीय कंपनियों के दुनिया भर के स्टोर में पहुंचने का रास्ता आसान हो रहा है। ट्रेड प्रोमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (TPCI) के प्रयास से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के विश्व प्रसिद्ध आबू धाबी फूड हब ( Abu Dhabi Food Hub ) में इंडो-फूड पार्क (Indo Food Park) बन रहा है। इसके बन जाने के बाद फूड सेक्टर की भारतीय कंपनियों के लिए दुनिया भर के मल्टी ब्रांड फूड स्टोर में पहुंचने के रास्ते खुले जाएंगे। इससे भारत से हर साल हजारों करोड़ रुपये के फूड आइटम्स का और निर्यात हो सकेगा।
मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय बाजार
टीपीसीआई के अध्यक्ष मोहित सिंगला ने बताया कि आबू धाबी फूड हब में इंडो फूड पार्क के लॉन्च हो जाने से भारतीय फूड कंपनियों को काफी फायदा होगा। देखा जाए तो उस स्थान को भारतीय कंपनियां यूएई (UAE), जीसीसी (Gulf Cooperation Council) और अन्य इंटरनेशनल मार्केट में पहुंच बनाने के लिए डेडिकेटेड प्लेटफॉर्म के रूप में उपयोग कर सकती हैं। भारतीय कंपनियां वहां अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों से मिलेंगी, अपने प्रोडक्ट को दिखाएंगी और ऑर्डर हासिल कर सप्लाई शुरू कर देंगी। एक तरह से इंटरनेशनल फूड चेन में पहुंच बनाने में यह हब काफी मदद करेगा।
आबू धाबी फूड हब की क्या है विशेषता
अबू धाबी फूड हब (Abu Dhabi Food Hub) इस समय फूड ट्रेडिंग और लॉजिस्टिक्स के लिए एक नई पीढ़ी का इंटीग्रेटेड इकोसिस्टम बन गया है। यह खाद्य क्षेत्र के उत्पादकों, व्यापारियों, लॉजिस्टिक प्रोवाइडर्स और नियामकों को वैश्विक बाजारों में जोड़ने वाला एक वन-स्टॉप प्लेटफार्म के रूप में कार्य करता है। यूएई के 3.3 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला यह हब सभी खाद्य श्रेणियों के लिए एक व्यापक बाज़ार के रूप में कल्पित किया गया है। वहां ताजी खाद्य सामग्री से लेकर डेयरी और मांस, सी फूड और ड्राई फूड प्रोडक्ट्स तक के लिए अलग अलग क्षेत्र विकसित किए गए हैं। सबसे अच्छी बात है कि वहां की उन्नत ढांचागत संरचना और डिजिटल ट्रेड सिस्टम हर तरह के कारोबार को समर्थन देता है। आबू धाबी और दुबई के बीच रणनीतिक रूप से स्थित यह हब समुद्री मार्ग, वायु मार्ग और सड़क मार्ग के माध्यम से बेहतरीन ढंग से जुड़ा। है। इससे भारत के फूड एक्सपोर्टर्स को पश्चिम एशिया अफ्रीका और उससे आगे से जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण द्वार का लाभ मिल सकता है।
90% तक आयात पर निर्भर देश
सिंगला बताते हैं कि यूएई दुनिया के उन देशों में से एक है,जो फूड प्रोडक्ट्स के लिए आयात पर अधिक निर्भर हैं। वहां की खाद्य आवश्यकता का करीब 85 से 90 फीसदी हिस्सा आयात करना पड़ता है। यूएई में भारत को सबसे भरोसेमंद फूड सप्लायर में से एक के रूप में मान्यता है। इस समय यूएई के फूड मार्केट में भारत की हिस्सेदारी करीब 10% की है। सीईपीए के तहत भारत-यूएई व्यापार संबंधों को मजबूत करने और खाद्य प्रसंस्करण, लॉजिस्टिक्स और गुणवत्ता प्रणालियों में बढ़ते निवेश के साथ, भारत यूएई के खाद्य और पेय आयात (Food and beverage import) बाजार में अपना हिस्सा और बढ़ाने के लिए अच्छी स्थिति में है,। इसके साथ ही एक भरोसेमंद और अनुपालन करने वाले आपूर्तिकर्ता (Reliable and compliant supplier) के रूप में अपनी प्रतिष्ठा को मजबूत कर रहा है, जिसका लाभ मिलेगा।
आज होनी है लॉन्चिंग
आबू धाबी फूड हब में इंडो फूड पार्क की लॉन्चिंग आज शाम मुंबई में हो रही है। इसे कितना तवज्जो दिया जा रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस कार्यक्रम में आबू धाबी फूड हब के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जेन्स माइकल और वहां के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर विद्या शाह भारत आए हुए हैं।
नई दिल्ली: ईडी ने आज दिल्ली और मुंबई में दिग्गज कारोबारी अनिल अग्रवाल के वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) से…
नई दिल्ली: रेफ्रिजरेटर आम होने से बहुत पहले भारत अमेरिका से बर्फ मंगाता था। अमेरिका के न्यू इंग्लैंड के तालाबों से निकाली गई जमी बर्फ के बड़े-बड़े टुकड़े भारत में…
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की विदेशी मुद्रा लेनदेन से आय वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 1.69 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना…
नई दिल्ली: बैंकों, बीमा कंपनियों या म्यूचुअल फंड्स में अनक्लेम्ड पड़ा हुआ पैसा आपको आसानी से मिल जाए, इसके लिए सरकार ने शुक्रवार को एक खास पोर्टल लॉन्च किया। इसकी…
नई दिल्ली: सरकार नए लेबर कोड के तहत गिग और प्लैटफॉर्म वर्कर्स को सोशल सिक्योरिटी मुहैया कराने पर काम कर रही है। इसके लिए फंड मैनेजर्स की सलाह से स्कीम…