मध्य प्रदेश में 20 जुलाई से होगा विधानसभा का मानसून सत्र, पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार
Updated on
13-06-2026 11:43 AM
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। पांच दिवसीय सत्र में सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पहला अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी। इसके साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा नगरीय विकास एवं आवास विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक भी सदन में लाए जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 से 24 जुलाई तक मानसून सत्र बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
सत्र में स्वामित्व योजना के तहत 48 लाख से अधिक अधिकार पत्रधारकों को आवास या भूखंड का स्वामित्व प्रदान करने के लिए निश्शुल्क रजिस्ट्री संबंधी प्रावधानों को कानूनी स्वरूप देने हेतु मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम तथा मध्य प्रदेश उपकर अधिनियम में संशोधन प्रस्तावित हैं।
कई महत्वपूर्ण विधेयक भी होंगे पेश
सरकार सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए मेला अधिनियम में संशोधन, छह श्रम कानूनों को समाहित करने वाला एकीकृत श्रम कानून तथा कोचिंग रेग्यूलेशन बिल भी सदन में प्रस्तुत कर सकती है।
यूसीसी विधेयक पर भी नजर
यदि तैयारियां समय पर पूरी हो जाती हैं तो समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से संबंधित विधेयक भी मानसून सत्र में पेश किया जा सकता है। फिलहाल इस विषय पर जनसुनवाई जारी है और 15 जून तक सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। यह अवधि और बढ़ाई जा सकती है। इसके बाद प्रारूप तैयार होगा।
वरिष्ठ सचिव समिति अध्ययन करेगी और हरी झंडी मिलने पर विधानसभा में विधेयक प्रस्तुत किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यूसीसी जैसे व्यापक प्रभाव वाले कानून पर गंभीरता से कार्य किया जाए और सभी पहलुओं का गहन अध्ययन सुनिश्चित किया जाए।
सूत्रों के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग को अब तक करीब 2,500 ऑनलाइन सुझाव प्राप्त हो चुके हैं, जिन्हें समिति के समक्ष विचारार्थ रखा जाएगा।
भोपाल, देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में एमपी एटीएस ने मध्य प्रदेश के धार से एक और संदिग्ध हाजी अजहर को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने सबसे पहले भोपाल से मोहम्मद…
भोपाल, एमपी में शिक्षक बनने का सपना लिए प्रदेश में शिक्षक भर्ती की दोनों परीक्षाओं को पास करने वाली सरिता कहती है कि हमसे सीएम के 1500 रुपये हर महीने नहीं…
भोपाल, अवैध कालोनी के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री पर प्रतिबंध लगाने वाले कलेक्टरों के अधिकारों पर शासन ने कैंची चलाई है। कलेक्टरों से कहा गया है कि अवैध कालोनी में…
भोपाल, जून महीने की बारिश में मध्य प्रदेश के इंदौर, जबलपुर-उज्जैन समेत 35 जिले पिछड़ गए हैं। यहां आंकड़ा माइनस में है। 1 जून से अब तक ओवरऑल 29 प्रतिशत पानी…
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है। बैठक में स्वास्थ्य अधोसंरचना…
भोपाल। प्रदेश में मंगलवार से तबादलों पर फिर से प्रतिबंध लग जाएगा। सोमवार को अंतिम दिन जल संसाधन, नर्मदा घाटी, लोक निर्माण, खनिज, वाणिज्यिक कर, वित्त सहित अन्य विभागों ने…
भोपाल। प्रदेश में किसान खरीफ फसलों की बोवनी की तैयारी में जुट गए हैं। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण खाद की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसका असर बोवनी पर न पड़े…
भोपाल। अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश ने एक फैसला किया। अब से बिल्डर को प्रापर्टी बेचने से पहले बताया होगा कि…