भोपाल के रेस्टोरेंट में भीषण आग: किचन से शुरू हुई लपटें दो मंजिल तक पहुंचीं, दीवार तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी
Updated on
07-06-2026 02:20 PM
भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड और एयरपोर्ट मार्ग को जोड़ने वाले व्यस्त लालघाटी इलाके में रविवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते रेस्टोरेंट की पहली और दूसरी मंजिल इसकी चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के अमले और फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाला।शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 वाटर टैंकर समेत फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाना शुरू किया।
धुएं को समझा सामान्य, डेढ़ घंटे बाद दिखने लगीं लपटें
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 7:00 बजे इमारत से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया था। चूंकि सुबह के वक्त रेस्टोरेंट के किचन में काम शुरू होता है, इसलिए शुरुआत में लोगों ने इसे रोजाना का सामान्य धुआं समझकर नजरअंदाज कर दिया।
लेकिन धीरे-धीरे धुएं का गुबार काला और घना होने लगा। सुबह करीब 8:30 बजे जब इमारत की खिड़कियों से आग की ऊंची लपटें बाहर निकलने लगीं, तब जाकर इलाके में हड़कंप मचा और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।
किचन से भड़की आग, दीवार तोड़कर अंदर पहुंचे दमकलकर्मी
फायर कंट्रोल रूम से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत रेस्टोरेंट के ग्राउंड फ्लोर पर बने किचन से हुई थी। संभवतः शॉर्ट सर्किट या गैस लीकेज के कारण भड़की आग ने पहली मंजिल को अपनी चपेट में लिया और फिर दूसरे फ्लोर तक पहुंच गई।
पूरी इमारत में धुआं भरने और रास्ता संकरा होने के कारण दमकलकर्मियों को अंदर दाखिल होने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को भांपते हुए दमकलकर्मियों ने हाइड्रोलिक कटर की मदद से इमारत की पिछली दीवार को तोड़ा, जिसके बाद पानी की बौछारें अंदर तक पहुंचाई जा सकीं।
बड़ा सवाल: हाल ही में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रदेश के सभी मॉल, होटल और रेस्टोरेंट का फायर ऑडिट कराने के सख्त निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद रिहायशी और व्यावसायिक रूप से बेहद संवेदनशील लालघाटी चौराहे पर बने इस रेस्टोरेंट में फायर सेफ्टी के क्या इंतजाम थे, यह जांच का विषय है।
भोपाल, NEET परीक्षा को लेकर नगरीय यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडवायजरी जारी की है। परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को दोपहर 2 बजे से…
भोपाल, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व राजधानी भोपाल योगमय नजर आई। शहर के प्रमुख स्थलों से लेकर स्टेडियम तक योग का उत्साह देखा गया। टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम…
भोपाल। हाईसिक्योरिटी जोन 74 बंगला क्षेत्र भी अब चोरों के आतंक से सुरक्षित नहीं है। बदमाशों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित तीन मंत्रियों के सरकारी आवासों के…
भोपाल। प्रदेश में भोपाल, इंदौर-उज्जैन मेट्रोपालिटन क्षेत्र का निर्धारण हो चुका है। अब प्राधिकरण के गठन और शक्तियों को लेकर नियम का प्रारूप नगरीय विकास एवं आवास विभाग तैयार कर…
भोपाल। बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय (बीयू) के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार जैन की अंततः रवानगी हो गई। उन्होंने कार्यकाल समाप्त होने से 91 दिन पूर्व ही पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे…
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और ऊर्जा संरक्षण के आह्वान के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने शासकीय कार्यप्रणाली में मितव्ययता (फ्रूगैलिटी) बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण…
भोपाल। मध्यप्रदेश के लोगों के लिए सार्वजनिक परिवहन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी कंपनी की बसें दोबारा सड़कों पर दौड़ने जा रही…
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…