Select Date:

RGPV में लापरवाही... बिना पंखे-रोशनी के परीक्षा देने को मजबूर हुए 1800 छात्र, केबल कटने से 5 दिन से बत्ती गुल

Updated on 09-06-2026 01:03 PM

भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में छात्रावासों में पानी की समस्या के बाद अब बिजली संकट ने विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। विश्वविद्यालय के कई विभागों में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे विशेष रूप से परीक्षार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वर्तमान में यूआईटी की प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं चल रही हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि गर्मी और उमस के कारण परीक्षा कक्षों में बैठना मुश्किल हो रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिना पंखों और पर्याप्त रोशनी के अभाव में परीक्षा देने के लिए मजबूर विद्यार्थी प्रशासनिक व्यवस्था पर नाराजगी जता रहे हैं।

बीते चार दिनों से ऑटोमोबाइल, एनर्जी, पेट्रोकेमिकल, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय से जुड़े विभागों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई थी। सोमवार को यूआईटी के मेन ब्लॉक में स्थित प्रशासनिक भवन, इलेक्ट्रिकल विभाग, परीक्षा विभाग में बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इन भवनों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिससे गर्मी में विद्यार्थियों को परीक्षा देने में परेशानी हुई।

जेसीबी से खुदाई के दौरान कटी अंडरग्राउंड केबल

अधिकारियों ने बताया कि आरजीपीवी परिसर में वन विभाग द्वारा पौधरोपण के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई कराई जा रही थी। इसी दौरान यूआईटी के पीछे स्थित कई विभागों की अंडरग्राउंड बिजली केबल क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि खुदाई कार्य रुकवा दिया गया है, जिससे कुछ विभागों में दोपहर बाद बिजली बहाल हो गई।

परीक्षार्थियों पर सबसे ज्यादा असर

वर्तमान में यूआईटी की प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं चल रही हैं, जिनमें करीब 1,800 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि गर्मी और उमस के कारण परीक्षा कक्षों में बैठना मुश्किल हो रहा है। विद्यार्थियों का कहना है कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था बहाल नहीं होती है तो परीक्षाएं स्थगित की जानी चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 June 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद कांग्रेस पूरी तरह आक्रामक हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…
 12 June 2026
भोपाल। श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार रात एक तेज रफ्तार कार ने एक पैदल व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई।…
 12 June 2026
भोपाल। ट्रेन यात्रा के दौरान ऑनलाइन भोजन मंगाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में बिना अनुमति संचालित हो…
 12 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) द्वारा नियमों में दी गई राहत के बाद, चिकित्सा शिक्षा…
 12 June 2026
भोपाल। राजधानी के कोहेफ़िज़ा क्षेत्र स्थित लालघाटी हलालपुर में शुक्रवार तड़के तीन बजे के करीब हड़कंप मच गया, जब यहां संचालित पटाखा दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। आग…
 12 June 2026
भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स ) भोपाल में इलाज कराने आने वाले गंभीर मरीजों के परिजनों और तीमारदारों (अटेंडेंट्स) के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है।अस्पताल परिसर…
 12 June 2026
 भोपाल स्थित मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सीधे इंटरव्यू के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए नया नियम लागू किया है। आयोग ने दस्तावेज जमा करने में देरी…
 12 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में वाहनों की संख्या पिछले 15 वर्षों में दोगुनी से अधिक होकर 2.42 करोड़ के पार पहुंच गई है। लेकिन इन वाहनों के पंजीयन, फिटनेस, परमिट, प्रवर्तन…
 12 June 2026
भोपाल। राज्य सरकार ने वर्ष 1968 के मध्य प्रदेश जेल अधिनियम में कुछ बदलाव किए हैं। इसमें अप्रासंगिक हो चुके कुछ नियम हटाकर उनकी जगह नए जोड़े गए हैं। पहली…
Advt.