MP Police में फिर मिलेंगे उच्च पदों के प्रभार, PHQ ने जारी किए निर्देश
Updated on
07-05-2026 10:54 AM
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में एक बार फिर अधिकारियों को उच्च पदों का कार्यवाहक प्रभार दिए जाने का रास्ता साफ हो गया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद सभी इकाइयों को इस संबंध में कार्रवाई दोबारा शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं।
राज्य सरकार ने लगाई थी रोक
दरअसल, राज्य सरकार द्वारा पदोन्नति नियम 2025 लागू किए जाने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को उच्च पदों के प्रभार देने पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। विभाग का तर्क था कि पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर अधिसूचना जारी हो चुकी है, इसलिए अब कार्यवाहक प्रभार नहीं दिए जाएं।
नए नियमों की दी गई चुनौती
हालांकि, सरकार द्वारा जारी किए गए नए पदोन्नति नियमों को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। इसी बीच उच्च पदों के प्रभार को लेकर दायर एक अन्य याचिका पर हाई कोर्ट ने कार्यवाहक प्रभार दिए जाने संबंधी आदेश पारित किया।
पुलिस इकाइयों को दिए निर्देश
हाई कोर्ट के इसी आदेश के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश की सभी पुलिस इकाइयों को निर्देश भेजते हुए उच्च पदों के प्रभार देने की प्रक्रिया फिर से शुरू करने को कहा है।
भोपाल। यदि आपका आधार अपडेट नहीं है तो नजदीकी डाकघरों में जाकर आप जानकारी सुधरवा सकते हैं। आम नागरिकों को आधार सेवाएं सरल और सुगम तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य…
भोपाल। मध्य प्रदेश में दिव्यांगजन के लिए समग्र नीति तैयार होगी। इसके लागू होने पर सभी विभाग एक प्लेटफार्म पर काम करेंगे। अभी विभाग अलग-अलग योजनाएं चलाते हैं। एक नीति…
भोपाल। सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दलबदल का आरोप लगाकर सदस्यता समाप्त करने की मांग की है। इस मामले…
भोपाल। राजधानी में धोखा देकर पत्नी से दुष्कर्म का एक हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है। प्रतिष्ठित बैंक की महिला मैनेजर को उनके पति ने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर गुपचुप तरीके…
भोपाल। कुशीनगर एक्सप्रेस छूट न जाए, इससे घबराकर जनरल टिकट लिए एक बुजुर्ग महिला एसी कोच में सवार हो गई। यह देख कोच में मौजूद टीटीई भड़क गया। उसने बुजुर्ग महिला…
भोपाल। ईरान और इज़राइल के बीच हुए भयंकर युद्ध के चलते पिछले दिनों एलपीजी गैस सिलिंडरों की किल्लत हो गई थी। इसी बीच गैस एजेंसी संचालकों व कर्मचारियों ने सिलिंडरों की…
भोपाल। राजधानी में पकड़े गए नकली नोट गिरोह के मामले में अब जांच एजेंसियों की सक्रियता बढ़ गई है। 1.40 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार पश्चिम बंगाल निवासी…
भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में इस समय बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के पूर्वी इलाकों में जहां गरज-चमक के साथ वर्षा और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी है,…
भोपाल। भारतीय रेलवे ने यात्री सुरक्षा और आरामदायक सफर की दिशा में अपने 'सेफ्टी मिशन' को नई गति दी है। पश्चिम मध्य रेल के भोपाल स्थित 'सवारी डिब्बा पुनर्निर्माण कारखाना (कोच…