नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,100 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है जबकि चांदी में 3,000 रुपये से अधिक गिरावट आई है। पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद बढ़ी है लेकिन यूएस यील्ड और डॉलर के मजबूत होने से सोने और चांदी पर दबाव बढ़ा है।
सोने-चांदी की कीमत में मंगलवार को बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिन में जहां दोनों धातुओं की कीमत स्थिर दिखाई दी तो वहीं रात को कीमतें धड़ाम हो गईं। सर्राफा बाजार में भी चांदी टूट गई, लेकिन सोने में उछाल आया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के डेटा के मुताबिक मंगलवार शाम को सोने और चांदी की कीमत में मिला-जुला असर देखा गया।
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 800 रुपये बढ़कर 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। स्थानीय सर्राफा बाजार के जानकारों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के बंद स्तर 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम से 800 रुपये बढ़कर 1,63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। हालांकि, कमजोर औद्योगिक मांग और वैश्विक बाजार में सुस्त रुख के कारण चांदी की कीमतें 5,000 रुपये घटकर 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गईं।
एमसीएक्स पर क्या भाव?
एमसीएक्स पर मंगलवार रात सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।
जून डिलीवरी वाला सोना प्रति 10 ग्राम 262 रुपये गिरकर 1,59,139 रुपये पर था। दिन में कारोबार के दौरान यह 1,60,200 रुपये तक चला गया था।
जुलाई डिलीवरी वाली चांदी में बड़ी गिरावट आई। यह प्रति किलो 6,397 रुपये गिरकर 2,70,254 रुपये पर थी। दिन में यह 2,76,666 रुपये के आंकड़े तक पहुंच गई थी।
नई दिल्ली: रेफ्रिजरेटर आम होने से बहुत पहले भारत अमेरिका से बर्फ मंगाता था। अमेरिका के न्यू इंग्लैंड के तालाबों से निकाली गई जमी बर्फ के बड़े-बड़े टुकड़े भारत में…
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की विदेशी मुद्रा लेनदेन से आय वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 1.69 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना…
नई दिल्ली: बैंकों, बीमा कंपनियों या म्यूचुअल फंड्स में अनक्लेम्ड पड़ा हुआ पैसा आपको आसानी से मिल जाए, इसके लिए सरकार ने शुक्रवार को एक खास पोर्टल लॉन्च किया। इसकी…
नई दिल्ली: सरकार नए लेबर कोड के तहत गिग और प्लैटफॉर्म वर्कर्स को सोशल सिक्योरिटी मुहैया कराने पर काम कर रही है। इसके लिए फंड मैनेजर्स की सलाह से स्कीम…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट और अल नीनो प्रभाव के चलते खेती-बाड़ी को झटका लग सकने और महंगाई बढ़ने के जोखिम को देखते हुए कृषि मंत्रालय किसानों को सपोर्ट देने…