मेकेदातु बांध परियोजना को रोकने के लिए थलपति विजय की सरकार ने किया NGT का रुख, पीएम मोदी से भी की थी अपील
Updated on
30-05-2026 02:23 PM
चेन्नेई: कावेरी नदी के मेकेदातु बांध परियोजना को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। पीएम मोदी से इस परियोजना को रोकने की अपील करने के बाद अब थलपति विजय सरकार ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की मुख्य पीठ का दरवाजा खटखटाया है। सरकार ने एनजीटी से कर्नाटक सरकार को प्रस्तावित मेकेदातु बांध स्थल पर किसी भी प्रकार की गतिविधि करने से रोकने की मांग की है। राज्य ने विशेष रूप से प्रस्तावित भूमि पूजन कार्यक्रम पर भी रोक लगाने की अपील की है।
याचिका में क्या
तमिलनाडु सरकार ने अपनी याचिका में कहा है कि अंतर-राज्यीय कावेरी नदी पर मेकेदातु परियोजना को बिना आवश्यक पर्यावरणीय मंजूरी के आगे बढ़ाने की कर्नाटक सरकार की कोशिश कानून के विरुद्ध है। राज्य का तर्क है कि पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA) अधिसूचना, 2006 के तहत ऐसी परियोजनाओं के लिए पूर्व पर्यावरणीय स्वीकृति अनिवार्य है। इसके बिना किसी भी प्रकार की गतिविधि शुरू करना एकतरफा, अनधिकृत और अवैध माना जाना चाहिए। याचिका में तमिलनाडु सरकार ने दावा किया है कि यदि परियोजना को आवश्यक मंजूरियों के बिना आगे बढ़ाया गया तो इससे राज्य के जल हितों को गंभीर नुकसान हो सकता है।
थलपति विजय की सरकार ने की ये मांग
सरकार का कहना है कि यह संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत नागरिकों को प्राप्त जीवन और आजीविका के अधिकारों को भी प्रभावित करेगा।
राज्य ने NGT से अनुरोध किया है कि वह कर्नाटक की कार्रवाई को अवैध और मनमाना घोषित करते हुए उसे निरस्त करे।
एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार, तमिलनाडु ने ट्रिब्यूनल से यह भी मांग की है कि पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 और उससे संबंधित अधिसूचनाओं के तहत सभी आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त होने तक कर्नाटक और अन्य संबंधित पक्षों को परियोजना स्थल पर किसी भी प्रकार का कदम उठाने से रोका जाए।
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, मानसून 4 जून को केरलम के तट पर पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पिछले अनुमान में इसके 26 अप्रैल को केरलम पहुंचने का…
कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी मंगलवार को सेंट्रल कोलकाता में अपना दिन भर का धरना दे रही हैं। ये धरना उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले,…
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटेंगे। वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसमें शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे।दिपके…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के लिए CBSE के टेंडर प्रोसेस में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। राहुल ने दावा किया कि आंसरशीट को ऑटोमैटिक रोबोटिक…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल में सोमवार को सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। लोकभवन में हुए कार्यक्रम में राज्यपाल आरएन रवि ने 35 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। सीएम शुभेंदु अधिकारी भी…
चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी पंजाब को नया प्रदेश अध्यक्ष दिया है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों 3 जून को सुबह 10 बजे चंडीगढ़ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय…
पुणे/दिल्ली, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। फिलहाल केवल संघर्षविराम जैसी स्थिति है। अगर जरूरत पड़ी तो तीनों सेनाएं ‘ऑपरेशन सिंदूर…
गयाजी: म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग भारत की अपनी पांच दिवसीय यात्रा के तहत शनिवार को बिहार के गयाजी पहुंचे। गया पहुंचने पर बिहार के मंत्री विजय कुमार…
पटना: बिहार की सियासत में सरकारी बंगलों को लेकर एक बार फिर घमासान शुरू हो गया है। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को भवन…