बाल संरक्षण आयोग के नवनियुक्त सदस्यों ने कार्यभार किया ग्रहण
Updated on
19-05-2026 11:50 AM
मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के नवनियुक्त सदस्यों श्रीमती सोनम निनामा एवं श्रीमती अर्चना गुप्ता (अधिवक्ता) ने सोमवार को सदस्य पद का कार्यभार ग्रहण किया। आयोग के सचिव श्री एम.एल. मेहरा ने दोनों सदस्यों को विधिवत पदभार ग्रहण कराया।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा जारी आदेश दिनांक 15 मई 2026 के तहत दोनों की नियुक्ति मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य के रूप में की गई है।
इस अवसर पर आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा ने नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और कार्यक्षमता से प्रदेश में बाल अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयासों को और अधिक मजबूती मिलेगी।
भोपाल। भोपाल नगर निगम द्वारा स्लाटर हाउस के टेंडर में अनियमितता के आरोप वाली शिकायत की जांच मप्र आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू)ने प्रारंभ कर दी है। जांच एजेंसी ने मामले…
भोपाल। समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर युवाओं की संवेदनशीलता अब केवल चर्चाओं तक सीमित नहीं है। भोपाल के युवा फिल्म निर्माण को सामाजिक संवाद का माध्यम बनाते हुए…
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 जून को मंत्रालय में मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मण्डल की बैठक ली। बैठक में बोर्ड के उपाध्यक्ष…
भोपाल। इंटरनेट पर पुराने नोटों को ऊंची कीमत पर बेचकर लाखों रुपये कमाने का सपना दिखाने वाला एक वीडियो गुनगा क्षेत्र में रहने वाली गृहिणी को महंगा पड़ गया। महिला…
भोपाल। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी की भूमि का मालिकाना हक रहवासियों को स्वामित्व योजना के माध्यम से दिया जाएगा। रजिस्ट्री का वित्तीय भार सरकार स्वयं उठाएगी। रजिस्ट्री निश्शुल्क…
भोपाल। भारत सरकार ने शत्रु संपत्ति प्रकरण में सैफ अली खान, शर्मिला टैगोर (पटौदी), सबाह अली खान, सोहा अली खान तथा सबीहा सुल्तान को नवाब भोपाल की संपत्तियों का परिवारजन…
भोपाल। मॉडल-अभिनेत्री त्विषा शर्मा की मौत के हाइप्रोफाइल मामले में नया अपडेट सामने आया है। आरोपी सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर…
भोपाल। सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इसमें धार की भोजशाला में सरस्वती लोक बनाने पर फैसला हुआ। इसके…
भोपाल। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत राहतगढ़ नगर में 25 मई से 3 जून तक आयोजित श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति…