AIIMS भोपाल अपडेट: मध्य प्रदेश को मिलेगा पहला स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगी विश्वस्तरीय चिकित्सा
Updated on
01-06-2026 02:12 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात के रूप में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल में प्रदेश का पहला अत्याधुनिक स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर स्थापित किया जाएगा।इस केंद्र के शुरू होने के बाद खिलाड़ियों को खेल संबंधी चोटों के इलाज, रिकवरी और फिटनेस के लिए अलग-अलग संस्थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
उन्हें एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय चिकित्सा और खेल विज्ञान आधारित सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विशेषज्ञों की टीम रहेगी मौजूद
केंद्र में खेल चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ फिजियोथेरेपिस्ट, स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स की टीम तैनात रहेगी। यहां खिलाड़ियों को चोटों के उपचार के साथ-साथ फिटनेस मूल्यांकन, खेल पोषण संबंधी मार्गदर्शन और मानसिक मजबूती के लिए परामर्श भी दिया जाएगा।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ
विशेषज्ञों के अनुसार यह सेंटर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वैज्ञानिक तकनीकों और आधुनिक उपचार पद्धतियों के माध्यम से खिलाड़ियों की रिकवरी प्रक्रिया तेज और प्रभावी बनाई जाएगी।
वर्तमान में राजधानी के टीटी नगर स्टेडियम में खिलाड़ियों को सीमित स्तर पर स्पोर्ट्स इंजरी उपचार की सुविधा मिलती है, लेकिन नए सेंटर के बनने से सुविधाओं का दायरा काफी बढ़ जाएगा।
साई भोपाल के साथ मिलकर हो रहा विकास
एम्स भोपाल और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) भोपाल के बीच इस परियोजना को लेकर एमओयू हो चुका है। दोनों संस्थान मिलकर स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर को विकसित कर रहे हैं।
हालांकि, अभी तक आर्थोस्कोपी सेटअप स्थापित नहीं हो पाया है, जिसके कारण गंभीर खेल चोटों के मामलों में खिलाड़ियों को उपचार के लिए दिल्ली रेफर करना पड़ता है। सेंटर के पूर्ण रूप से विकसित होने के बाद यह आवश्यकता काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।
भोपाल, मध्य प्रदेश में ऐसे डॉक्टरों का नेटवर्क सामने आया है, जिन्होंने फर्जी डिग्री, फर्जी मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन या दूसरे डॉक्टरों के पंजीयन नंबर के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल की।…
भोपाल, प्रदेश में 38 हजार कार्यभारित तथा आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों समेत अन्य इन विभागों में काम कर रहे अन्य अधिकारी कर्मचारी के रिटायरमेंट के पहले उनके संपूर्ण सेवाकाल…
भोपाल, मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पार्टी के भीतर असंतोष के सुर मुखर हो गए हैं। अब मीनाक्षी…
भोपाल, भोपाल की 40% यानी 10 लाख से अधिक आबादी की प्यास बुझाने वाली कोलार लाइन सुधार दी गई है। निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने बताया शुक्रवार सुबह 6 बजे से…
भोपाल। मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है। प्रदेश के किसान देश के खाद्यान्न भंडार भरने में बड़ी भूमिका निभाते हैं लेकिन उनकी आय में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई। कृषक…
भोपाल। उज्जैन में सिंहस्थ-2028 से पहले मेडिकल कालेज प्रारंभ करने की तैयारी है। सरकार इसे प्रदेश की पहली मेडिसिटी के तौर पर विकसित कर रही है। विधानसभा चुनाव के पहले…
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की आधिकारिक एंट्री भले अभी नहीं हुई हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के करीब 45 जिलों में…
भोपाल। नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयोग ने संशोधन किया है। अब मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा…