Select Date:

कोलार लाइन सुधरी, फिल्टर प्लांट से डायरेक्ट सप्लाई

Updated on 05-06-2026 01:51 PM
भोपाल, भोपाल की 40% यानी 10 लाख से अधिक आबादी की प्यास बुझाने वाली कोलार लाइन सुधार दी गई है। निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने बताया शुक्रवार सुबह 6 बजे से कोलार लाइन से जुड़े इलाकों में सप्लाई शुरू कर दी है। लोगों को राहत देने के लिए पहले टंकियां नहीं भरी गई है। कोलार फिल्टर प्लांट से डायरेक्ट सप्लाई की गई है।

निगम के अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग ने बताया कि बांसखेड़ी में कोलार लाइन को सुधारने का काम गुरुवार रात 9 बजे तक निपटा दिया था। वहीं, रात में ही पंप चालू कर दिए थे। इसके बाद आज सुबह से सप्लाई शुरू कर दी। चार इमली, शिवाजी नगर, तुलसी नगर, ई-1, ई-5, ई-6, अरेरा कॉलोनी, पीजीबीटी, नारियलखेड़ा, टीला जमालपुरा, जवाहर चौक, इब्राहिमपुरा में सप्लाई की गई है। बाकी इलाकों में बारी-बारी से पानी पहुंचाया जा रहा है।

कोलार की 68 टंकियां, सप्लाई के बाद भरेंगे 

अधीक्षण यंत्री गर्ग ने बताया कि भोपाल में कोलार, नर्मदा, केरवा और बड़ा तालाब की कुल 173 टंकियां हैं। फिल्टर प्लांट से पहले इन टंकियों को भरा जाता है, इसके बाद पानी की सप्लाई होती है। आज सुबह डायरेक्ट फिल्टर प्लांट से पानी की सप्लाई की गई। जब सप्लाई पूरी हो जाएगी, इसके बाद कोलार लाइन की कुल 68 टंकियों को भरेंगे। ताकि, शनिवार से नियमित जलप्रदाय किया जा सके।

तीन दिन से चल रहा था सुधार कार्य, टैंकरों से जलप्रदाय 

बता दें कि कोलार प्रोजेक्ट की 1650 एमएम व्यास की ग्रेविटी पाइप लाइन में पिछले तीन दिन से सुधार चल रहा था। यह लीकेज हो गई थी। इस वजह से कोलार लाइन से जुड़े इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। जिससे 75 से ज्यादा इलाके प्रभावित रहे। कई इलाकों में टैंकरों से जलापूर्ति की गई, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था। इस कारण लोगों को रुपए देकर खरीदना पड़ा।

इन इलाकों में पड़ा असर

  • जोन नंबर-3 के अंतर्गत नारियलखेड़ा, रेजीमेंट रोड, शाहजहांनाबाद, मुर्गी बाजार, रामनगर, रेशम केंद्र, पूर्वी और पश्चिमी निशातपुरा।
  • जोन-4 के चौकसे नगर, ग्रीन पार्क, इंदिरा सहायता नगर, डीआईजी बंगला, शांति नगर, सिंधी कॉलोनी, भोपाल टॉकीज, हमीदिया रोड, संगम टॉकीज आदि।
  • जोन-5 के अंतर्गत मोती मस्जिद, गिन्नौरी, इब्राहिमपुरा, बुधवारा, इतवारा, मंगलवारा, काली मंदिर, इस्लामपुरा, सेंट्रल लायब्रेरी, छावनी।
  • जोन-6 के अंतर्गत 1100 क्वाटर्स, शाहपुरा, त्रिलंगा, ई-7 अरेरा कॉलोनी, पंचशील नगर, श्याम नगर, 12 नंबर मल्टी आदि।
  • जोन-7 के तुलसी नगर, माता मंदिर, चक्की चौराहा, शिवाजी नगर आदि।
  • जोन-8 के अंतर्गत चार इमली, शिवाजी नगर, चूना भट्टी, कोलार बस्ती, दुर्गा नगर, पंपापुर, राहुल नगर बस्ती, राहुल नगर मल्टी, वैशाली नगर, सुरूचि नगर, निवेश नगर, नेहरू नगर, कोटरा सुल्तानाबाद, नया बसेरा, अंबेडकर नगर, गवर्मेंट क्वाटर्स कोटरा सुल्तानाबाद।
  • जोन-10 के अंतर्गत एमपी नगर जोन-2, शिवाजी नगर, अरेरा कालोनी, ई-1 से ई-7 तक, ईश्वर नगर, गुलमोहर जी-3, गुलमोहर कॉलोनी, लक्ष्मण नगर, भरत नगर, सांईबाबा बोर्ड, जनता क्वाटर्स आदि क्षेत्रों में जलप्रदाय बाधित रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में छात्रावासों में पानी की समस्या के बाद अब बिजली संकट ने विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। विश्वविद्यालय के कई विभागों में पिछले…
 09 June 2026
भोपाल। मालवीय नगर स्थित विधायक विश्राम गृह में रविवार को मऊगंज के विधायक प्रदीप पटेल को आवंटित आवास में चोरी हो गई। विधायक के विश्राम गृह में उनके निज सचिव…
 09 June 2026
भोपाल। किरार समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान के नाम से संचालित फेसबुक पेज पर कथित रूप से भ्रामक और…
 09 June 2026
भोपाल। पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर में सोमवार दोपहर एक युवक अचानक हार्ट अटैक आने के बाद जमीन पर गिर पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि गंभीर हालत की सूचना…
 09 June 2026
भोपाल। शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश पर भारी मुनाफा दिलाने का लालच देकर साइबर ठगों ने राजधानी के एक बुजुर्ग से एक करोड़ छह लाख 60 हजार रुपये से…
 09 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र के लिए खुलने जा रहे हैं। सोमवार से शिक्षक स्कूल पहुंचने लगे हैं, ताकि विद्यार्थियों के स्वागत के…
 09 June 2026
भोपाल। भाजपा के राज्यसभा की तीसरी सीट पर चुनाव लड़ने से कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। संगठन सृजन अभियान चलाकर जिस तरह से संगठन के सशक्तीकरण…
 09 June 2026
 भोपाल। राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर संख्या बल न होने के बाद भी भाजपा द्वारा प्रत्याशी खड़ा किए जाने के बाद विधायकों की खरीद-फरोख्त (हार्स ट्रेडिंग) के आरोप- प्रत्यारोप…
 09 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में छात्र, सरकारी कर्मचारी, किसान और गृहणियां मानसिक तनाव झेल रहे हैं और इसी के चलते वे खुदकुशी कर रहे हैं। एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) द्वारा…
Advt.