Select Date:

अमेरिका से तनातनी के बीच ईरान का नया गेमप्लान! पाकिस्तान को किनारे कर पुतिन से कराएगा मध्यस्थता

Updated on 27-04-2026 05:40 PM
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास अराघची इस्लामाबाद भी गये थे लेकिन नई रिपोर्ट्स में पता चला है कि ईरान अपनी कूटनीति में रणनीतिक बदलाव कर रहा है। दुनिया के कई और देशों के साथ संपर्क बढ़ाकर ईरान अब सिर्फ पाकिस्तान पर निर्भर नहीं रहना चाहता है। ईरान के कई एक्सपर्ट और सांसदों ने अमेरिका के पक्ष में बातें करने के लिए पाकिस्तान की आलोचना भी की है।

सीएनएन न्यूज 18 ने खुफिया सूत्रों के हवाले से बताया है कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का कई देशों से संपर्क साधना, कूटनीतिक माध्यमों में विविधता लाने की एक सोची-समझी कोशिश का हिस्सा है। हालांकि तेहरान ने इस्लामाबाद से बातचीत करके अपनी अहमियत बनाए रखने का संकेत दिया लेकिन इस रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि अमेरिका के साथ अपनी बातचीत में ईरान अब सिर्फ पाकिस्तान पर ही मध्यस्थ के तौर पर निर्भर नहीं रहना चाहता।

ईरान धीरे धीरे पाकिस्तान को कर रहा किनारे

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच तीन वजहों से बातचीत टूट गई थी। सुरक्षा की गारंटी, होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण ईरान का परमाणु कार्यक्रम। ये तीनों ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें सुलझाना अत्यंत मुश्किल है। इन मतभेदों को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के बढ़ते प्रभाव ने और भी बढ़ा दिया है जिसने ज्यादा सख्त रवैया अपना लिया है जिससे तेहरान के लिए कूटनीतिक लचीलेपन की गुंजाइश कम हो गई है। इस आकलन में यह बताया गया है कि तेहरान, दुश्मनी में आए मौजूदा ठहराव को किसी समझौते की दिशा में उठाया गया कदम नहीं, बल्कि एक रणनीतिक वापसी के बजाय एक 'रणनीतिक विराम' के तौर पर देख रहा है।
सीएनएन न्यूज 18 की रिपोर्ट में बताया गया है कि खुफिया नोट में पाकिस्तान की भूमिका की खास तौर पर आलोचना की गई है जिसमें यह कहा गया है कि इस्लामाबाद ने अपने प्रभाव को जरूरत से ज्यादा करके आंका। खबरों के मुताबिक पाकिस्तानी नेतृत्व ने यह मान लिया था कि ईरान कमजोर स्थिति से बातचीत कर रहा है। यह दावा भी किया गया है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने ईरान की मांगों को अमेरिकी पक्ष तक पूरी तरह से नहीं पहुंचाया। इससे ईरान का विश्वास काफी हद तक टूट गया है। खासकर जब IRGC ईरान के अंदर मजबूत हो रहा है तब पाकिस्तान की विश्वसनीयता काफी कमजोर हो गई है।

क्या रूस बनेगा ईरान युद्ध में मध्यस्थ?

सीएनएन न्यूज 18 के मुताबिक पाकिस्तान के साथ बातचीत का रास्ता कमजोर पड़ने के बाद तेहरान अब रूस को एक अहम साझीदार के तौर पर देख रहा है। उम्मीद है कि अराघची, व्लादिमीर पुतिन से मिलकर परमाणु संवर्धन से जुड़ी चिंताओं, यूरेनियम के भंडार के प्रबंधन और व्यापक क्षेत्रीय सुरक्षा समीकरणों पर चर्चा करेंगे। यह कदम मॉस्को से तकनीकी और रणनीतिक समर्थन हासिल करने के ईरान के इरादे का संकेत देता है खासकर परमाणु से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर।

इंटेलिजेंस नोट से पता चलता है कि डिप्लोमेसी का अगला फेज शायद मॉस्को में होने वाले डेवलपमेंट और वॉशिंगटन की तरफ से किसी नए सीजफायर की घोषणा पर निर्भर करेगा। कुल मिलाकर देखा जाएगा तो फिलहाल ईरान एक नई तरह का गेम खेलता नजर आ रहा है और सिर्फ पाकिस्तान पर निर्भर रहने के बजाए कई और मध्यस्थों की तलाश कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
 08 May 2026
ढाका: पश्चिम बंगाल में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत की गूंज बांग्लादेश में भी सुनाई दे रही है। बांग्लादेश में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की वायु सेना (PAF) ने कहा है कि पिछले साल मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान भारत के 8 लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। पाकिस्तानी वायु…
 08 May 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना के ईरान पर ताजा हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिकी सेना पर होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों और आम…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पिछले साल मई संघर्ष के बाद दर्जन भर मिसाइल टेस्ट करने के दावे किए हैं। एनबीटी ऑनलाइन से भारतीय सुरक्षा सूत्रों ने कहा है कि कुछ मिसाइल टेस्ट…
 07 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता बहुत मुमकिन बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ अमेरिका "बहुत अच्छी बातचीत" हुई है, लेकिन…
 07 May 2026
पेरिस: विमानवाहक पोत सहित फ्रांस का नौसेनिक बेड़ा स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर की तरफ बढ़ रहा है ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए फ्रांस-ब्रिटेन की संयुक्त योजना के तहत…
Advt.