एक महीने में उछल गया बंधन बैंक का शेयर, मुनाफे के साथ डिविडेंड की बौछार से आई तेजी
Updated on
29-04-2026 12:49 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया। इस दौरान यह अपने 52 हफ्ते के उच्च शिखर पर भी पहुंच गया। पिछले एक महीने में इस शेयर में 40 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। मंगलवार को बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इसमें सालाना आधार पर बैंक को 68% का मुनाफा हुआ है। वहीं बैंक से शेयरधारकों को डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है।
बंधन बैंक का शेयर मंगलवार को 178.30 रुपये पर बंद हुआ था। बुधवार को यह शेयर तेजी के साथ खुला। कुछ ही देर बाद इसमें जबरदस्त तेजी आई और यह 200 रुपये के पार गया। दोपहर करीब 12 बजे यह शेयर 13 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 201.60 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इस समय तक के कारोबार के दौरान यह शेयर 201.80 रुपये पर पहुंच गया था, जो इसका 52 हफ्ते का हाई है।
एक महीने में मचाई धूम
बंधन बैंक के शेयर ने एक महीने में निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा दिया है। एक महीने पहले इसकी कीमत 141.35 रुपये थी। अब यह शेयर 201.60 पर है। ऐसे में इसमें एक महीने में करीब 43 फीसदी की तेजी आई है। यानी अगर आपने इसमें एक महीने पहले एक लाख रुपये निवेश किए होते तो उनकी वैल्यू आज करीब 1.43 लाख रुपये से ज्यादा होती।
लॉन्ग टर्म में खास नहीं है रिटर्न
बंधन बैंक के लॉन्ग टर्म रिटर्न की बात करें तो यह बहुत खास नहीं रहा है।
6 महीने में इस शेयर में 17 फीसदी की तेजी आई है।
एक साल में इसका रिटर्न करीब 20 फीसदी रहा है।
5 साल के रिटर्न की बात करें तो इसने निवेशकों को निराश किया है। 5 साल में इसमें करीब 40 फीसदी की गिरावट आई है।
नई दिल्ली: देश में अचानक टॉफी सुर्खियों में आ गई है। ऐसा तब हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली यात्रा के दौरान अपनी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी को 'मेलोडी'…
नई दिल्ली: अटल पेंशन योजना (APY) के ज्यादातर ग्राहकों द्वारा सिर्फ 1,000 रुपये वाली न्यूनतम पेंशन कैटिगरी चुनने पर सरकार ने चिंता जताई है। फाइनैंशल सर्विसेज सेक्रेटरी एम. नागराजू ने…
नई दिल्ली: भारत रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते जहाज भेजने की तैयारी कर रहा है। इसका मकसद मिडिल ईस्ट के सप्लायरों से कच्चे तेल और ऊर्जा कार्गो…
मुंबई: अडानी पावर (Adani Power) ने गुरुवार को एक ऐलान किया और जयप्रकाश पावर वेंचर्स (JP Power) के शेयर पांच फीसदी से भी ज्यादा चढ़ गए। उसने घोषणा की कि…
नई दिल्ली: रेलवे बोर्ड (Railway Board) के गलियारों में इन दिनों 'बहती गंगा में हाथ धोना' मुहावरे का खूब उपयोग हो रहा है। रेलवे से जुड़े लोग बताते हैं कि…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,100 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है जबकि चांदी में 3,000…
नई दिल्ली: भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में देश की जीडीपी ग्रोथ 7.4% रहने का अनुमान है। ईरान युद्ध के कारण इस…