Select Date:

लालू राज से सम्राट सरकार तक, 22 साल ऊर्जा मंत्री रहे बिजेंद्र यादव, अब रख रहे पैसे का हिसाब-किताब

Updated on 08-05-2026 11:43 AM
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री और सम्राट कैबिनेट में सबसे उम्रदराज (89 वर्ष) बिजेन्द्र यादव 22 वर्षों तक ऊर्जा मंत्री रहे। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वे 1991 से 1995 तक लालू सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री बनाए गए। 2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी पहली एनडीए सरकार में ऊर्जा मंत्री की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। उसके बाद से वे 2008 में ढाई वर्षों के लिए जल संसाधन विभाग में गए।

फिर से 2010 में बिजेंद्र यादव को ऊर्जा मंत्री बनाया गया। 2014 में जीतन राम मांझी सरकार में नौ महीना ऊर्जा मंत्री नहीं रहे। 2015 में वे फिर से ऊर्जा मंत्री बनाए गए। उसके बाद से वे लगातार ऊर्जा मंत्री की जिम्मेवारी निभाते रहे। सम्राट कैबिनेट के विस्तार में ऊर्जा विभाग नए मंत्री बुलो मंडल को दिया गया है। बिजेंद्र यादव को वित्त और वाणिज्य कर मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

22 साल तक बिहार के ऊर्जा मंत्री रहे बिजेंद्र यादव

लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल से शुरू हुआ बिजेंद्र यादव का ऊर्जा मंत्री का सफर अब थम गया। 1991 से लेकर अब तक, कुछ छोटे अंतरालों को छोड़कर, वे बिहार की बिजली व्यवस्था के पर्याय बने रहे। हालांकि, इस बार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी बुलो मंडल को सौंपी गई है।

बिजेंद्र यादव बिहार की राजनीति के वो स्तंभ रहे हैं जिन्होंने लालू यादव और नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी और अब सम्राट चौधरी के साथ काम किया। 1991 में लालू सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री बनने से शुरू हुआ उनका सफर 2026 तक जारी रहा। ज्यादातर वक्त बिजली विभाग की कमान उन्हीं के पास रही। अब उनकी जगह बुलो मंडल नए ऊर्जा मंत्री हैं।

जब नीतीश कुमार ने पीएम मोदी कराया परिचय

गांधी मैदान में शपथ ग्रहण के बाद पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सबसे भरोसेमंद सहयोगी और उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का परिचय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराया। 35 साल से बिना विवाद के सियासत का चेहरा बिजेंद्र यादव 1990 से लगातार 9 बार सुपौल से विधायक हैं। बिजली क्षेत्र में क्रांति और कोसी के विकास के कारण उन्हें 'कोसी का विश्वकर्मा' कहा जाता है।
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव बिहार की राजनीति में सादगी और ईमानदारी की पहचान बनाई।
  • 1990 से लगातार सुपौल से विधायक चुने जाते रहे, अब तक 9 बार विधानसभा पहुंचे।
  • अपने पूरे राजनीतिक करियर में उनकी छवि एक निष्कलंक और विवादमुक्त नेता की रही।
  • ऊर्जा मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को बिहार के पावर सेक्टर में बड़ा बदलाव माना गया।
  • बिजेंद्र यादव के कार्यकाल में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में अहम प्रगति हुई।
  • कोसी क्षेत्र में सड़क और विकास कार्यों के कारण उन्हें 'कोसी का विश्वकर्मा' भी कहा जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
कोलकाता, सुवेंदु अधिकारी शनिवार को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनके अलावा दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टूडू और निषिथ प्रमाणिक ने…
 09 May 2026
बांदा: बुंदेलखंड क्षेत्र का बांदा जिला अब ऊर्जा के क्षेत्र में एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है। लंबे समय से बिजली संकट और सीमित औद्योगिक विकास की चुनौती झेल…
 09 May 2026
पटनाः तमिलनाडु में फिल्म स्टार जोसेफ विजय की (थलपति विजय) की रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद बिहार के प्रशांत किशोर (पीके) भी चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि विजय…
 09 May 2026
बुलंदशहर: बुलंदशहर में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति और उनके तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप…
 09 May 2026
गाजियाबाद: हिंदू रक्षा दल के अध्‍यक्ष पिंकी चौधरी अपने बयानों से हमेशा विवाद में बने रहते हैं। उनका एक और वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें वह भंडारे में आए…
 08 May 2026
पटनाः बिहार में सीएम सम्राट चौधरी की अगुवाई में मंत्रिमंडल के विस्तार में एनडीए ने जाति और इलाके की गणित को साधने की कोशिश की है और सोशल इंजीनियरिंग को ध्यान…
 08 May 2026
मुंबई : महाराष्ट्र के नासिक टीसीएस धर्मांतरण और यौन शोषण केस में आरोपी निदा खान गिरफ्तार हो गई है। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त संदीप कार्णिक…
 08 May 2026
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री और सम्राट कैबिनेट में सबसे उम्रदराज (89 वर्ष) बिजेन्द्र यादव 22 वर्षों तक ऊर्जा मंत्री रहे। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वे 1991 से 1995…
 08 May 2026
आम का मौसम है। आम तभी मीठा लगता है जब खुद पूरी तरह पक जाए। अधपका आम खट्टा लगता है। अगर जबरदस्ती (दवा से) आम पकाएंगे तो वह सेहत के…
Advt.