Select Date:

मोबाइल से मिसाइल तक के लिए भोपाल में तैयार होगा ‘फ्यूचर मेटल’; आचारपुरा में बना देश का रेयर अर्थ एंड टाइटेनियम थीम पार्क

Updated on 13-05-2026 06:27 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश अब “फ्यूचर मेटल” यानी भविष्य की धातुओं के क्षेत्र में देश का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। राजधानी भोपाल के आचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में देश का अत्याधुनिक "रेयर अर्थ एंड टाइटेनियम थीम पार्क" शुरू हो गया है। परमाणु ऊर्जा विभाग ने 10 मई को इसकी औपचारिक शुरुआत की।यह पार्क ऐसे समय में शुरू हुआ है, जब दुनियाभर में रेयर अर्थ मेटल्स को लेकर चीन का दबदबा बना हुआ है। माना जा रहा है कि भोपाल का यह प्रोजेक्ट भारत की विदेशी निर्भरता कम करने और “आत्मनिर्भर भारत” को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएगा।

मोबाइल, ईवी और मिसाइल तक में होगा इस्तेमाल

रेयर अर्थ मेटल और टाइटेनियम का उपयोग मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), सेमीकंडक्टर, सोलर पैनल, मेडिकल उपकरण, ड्रोन, एयरोस्पेस और मिसाइल तकनीक में होता है।
अब तक भारत इन धातुओं के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर रहा है, लेकिन भोपाल का यह थीम पार्क देश में रिसर्च, उत्पादन और प्रोसेसिंग को नई दिशा देगा।

मोबाइल, ईवी और मिसाइल तक में होगा इस्तेमाल

रेयर अर्थ मेटल और टाइटेनियम का उपयोग मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), सेमीकंडक्टर, सोलर पैनल, मेडिकल उपकरण, ड्रोन, एयरोस्पेस और मिसाइल तकनीक में होता है।
अब तक भारत इन धातुओं के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर रहा है, लेकिन भोपाल का यह थीम पार्क देश में रिसर्च, उत्पादन और प्रोसेसिंग को नई दिशा देगा।

IREL ने तैयार किया पार्क

यह थीम पार्क परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन सरकारी कंपनी इंडियन रेयर अर्थ्स लिमिटेड (IREL) ने विकसित किया है। यहां टाइटेनियम, ज़िरकोनियम और नियोडिमियम, प्रेज़ियोडिमियम व समैरियम जैसे रेयर अर्थ एलिमेंट्स पर काम होगा।
यहां पुराने मैग्नेट से कीमती धातुएं निकालकर उन्हें दोबारा उपयोग में लाने की तकनीक भी विकसित की जाएगी। अभी इस क्षेत्र में चीन को दुनिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी माना जाता है।

रिसर्च, स्टार्टअप और युवाओं को मिलेगा मंच

पार्क में अत्याधुनिक लैब, टेस्टिंग सेंटर और तकनीकी सहयोग सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे स्टार्टअप्स, इंजीनियरिंग विशेषज्ञों और शोध संस्थानों को बड़ा प्लेटफॉर्म मिलेगा।
विशेषज्ञों के मुताबिक टाइटेनियम हल्का, मजबूत और जंगरोधी धातु है, जिसकी मांग रक्षा, विमानन, अंतरिक्ष और मेडिकल सेक्टर में तेजी से बढ़ रही है।

विदेशों पर निर्भरता कम होगी

रेयर अर्थ की मदद से ही फ्यूचर मेटल बनेगा। भविष्य इसी मेटल का है। इस मामले में हम दूसरे देशों पर निर्भर रहे हैं। भोपाल में स्थापित थीम पार्क बड़ी सौगात है। देश को आत्म निर्भर बनाने में मदद मिलेगी।- डॅा. बीएस तलवार, प्रभारी, थीम पार्क


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 May 2026
भोपाल। ऑनलाइन दवा व्यापार और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 'मध्य प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन' के आह्वान पर 20 मई को पूरे प्रदेश सहित राजधानी भोपाल के…
 20 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में डिजिटल गवर्नेंस और एआइ आधारित तकनीकी विकास को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भोपाल में गूगल के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के…
 20 May 2026
 भोपाल। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश में जल संरक्षण और सांस्कृतिक चेतना को लेकर बड़े आयोजन किए जा रहे हैं।इसी क्रम में महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा उज्जैन…
 20 May 2026
 भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को होने वाली मंत्रिमंडल (कैबिनेट) बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय हो सकते हैं।बैठक में सबसे अहम विषय…
 20 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के 600 से अधिक बीएड कॉलेजों में सत्र 2026-27 के लिए इस बार तीन चरणों में प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग ने शासकीय, अनुदान…
 20 May 2026
भोपाल। प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटें इसी वर्ष जून में रिक्त हो रही हैं। इन सीटों पर निर्वाचन के लिए अधिसूचना शीघ्र जारी होने की आशा है।चुनाव नजदीक आते…
 20 May 2026
भोपाल। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश ने केंद्र सरकार द्वारा तय समय सीमा से पहले माओवादी समस्या…
 20 May 2026
भोपाल। पश्चिम एशिया में युद्ध और तनाव के कारण कच्चा तेल लगातार बढ़ रहा है। इसी कारण देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पड़े…
 20 May 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर बुधवार को पूर्व सेना अधिकारी और जवान सड़क पर उतर…
Advt.