ट्विशा शर्मा केस : शौर्य स्मारक से निकाली रैली, पूर्व सेना अधिकारियों ने पुलिस जांच और कार्रवाई पर उठाए सवाल
Updated on
20-05-2026 12:42 PM
भोपाल। राजधानी भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर बुधवार को पूर्व सेना अधिकारी और जवान सड़क पर उतर आए। वर्दी वेलफेयर सोसाइटी के नेतृत्व में निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक शामिल हुए और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।पूर्व सैनिकों ने कहा कि ट्विशा शर्मा और उनके परिवार के साथ अन्याय हुआ है। उनका कहना था कि संबंधित सैन्य अधिकारी सीमा पर देश सेवा में तैनात हैं और कानूनी दायरे में बंधे होने के कारण स्वयं किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर सकते। ऐसे में पूर्व सैनिक समाज उनके समर्थन में आगे आया है।
शौर्य स्मारक से शुरू हुई रैली
रैली की शुरुआत शौर्य स्मारक से की गई, जहां पूर्व सैनिकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मार्च करते हुए प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री निवास, पुलिस मुख्यालय और राजभवन की ओर बढ़ गए, जहां ज्ञापन सौंपने की तैयारी की गई।
पुलिस जांच पर उठे सवाल
मंगलवार को ट्विशा शर्मा के पिता, परिजनों और पूर्व सैन्य अधिकारियों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस कार्रवाई और जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए थे। उनका आरोप है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं की जा रही। इसी के विरोध में पूर्व सैनिकों ने बुधवार को प्रदर्शन कर सरकार से न्याय की मांग की।
पूर्व सैनिकों का कहना है कि मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
भोपाल। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत राहतगढ़ नगर में 25 मई से 3 जून तक आयोजित श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति…
भोपाल। पदोन्नति नियम- 2025 को लेकर हाई कोर्ट जबलपुर अगले सप्ताह निर्णय सुना सकता है। मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है। मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा ने इसी वर्ष 17…
भोपाल। राजधानी के भोपाल रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर-6 इन दिनों अव्यवस्थाओं और सुरक्षा संबंधी खामियों को लेकर चर्चा में है। यात्रियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां…
भोपाल। भदभदा चौराहे के पास एक शेडनुमा भवन में बिना वैध अनुमति के संचालित आइसक्रीम और कुल्फी निर्माण इकाई पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया।…
भोपाल। प्रदेश में आज से तबादलों पर से प्रतिबंध हट जाएगा। विभाग 15 जून तक प्रशासनिक और स्वैच्छिक आधार पर तबादले कर सकेंगे। रिक्त स्थान यदि कहीं है तो उसे…
भोपाल। किसानों को वैज्ञानिक और टिकाऊ खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ की शुरुआत सोमवार को रायसेन जिले के रामसिया गांव से होगी। केंद्रीय…
भोपाल। मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात के रूप में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल में प्रदेश का पहला अत्याधुनिक स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर स्थापित किया जाएगा।इस केंद्र…
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 शुरू होने के बावजूद विद्यार्थियों की गणवेश यानि 'युनिफॉर्म' को लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है।स्कूल शिक्षा विभाग और…