Select Date:

भोपाल में गंदगी के बीच तैयार हो रही थी कुल्फी, नगर निगम ने मारा छापा, 10 हजार का जुर्माना लगाकर किया सील

Updated on 01-06-2026 02:14 PM
भोपाल। भदभदा चौराहे के पास एक शेडनुमा भवन में बिना वैध अनुमति के संचालित आइसक्रीम और कुल्फी निर्माण इकाई पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। निगम ने फैक्ट्री संचालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार भदभदा चौराहे के पास मस्जिद और मदरसे के बीच स्थित एक शेडनुमा भवन में अवैध रूप से आइसक्रीम और कुल्फी बनाने का काम किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से शिकायत कर आरोप लगाया था कि इकाई बिना वैध अनुमति के संचालित हो रही है और यहां उपयोग की जा रही बर्फ की गुणवत्ता भी संदिग्ध है।

मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया

शिकायत मिलने पर नगर निगम के जोन-21 के अमले ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान फैक्ट्री में गंदगी के बीच आइसक्रीम तैयार की जाती मिली। उत्पादन में उपयोग किए जा रहे बर्तनों की स्थिति भी खराब पाई गई और साफ-सफाई संबंधी नियमों का गंभीर उल्लंघन सामने आया।

10 हजार रुपये का जुर्माना

अधिकारियों के अनुसार ऐसी परिस्थितियों में तैयार खाद्य सामग्री लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती थी। इसे देखते हुए जोन-21 के अधिकारियों ने संचालक शकील खान पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और यूनिट को सील कर दिया।

सामग्री को भी जब्त किया गया

कार्रवाई के दौरान उत्पादन में उपयोग हो रहे कच्चे माल, मशीनरी और अन्य सामग्री को भी जब्त किया गया। वहीं आइसक्रीम और बर्फ के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में ऐसे डॉक्टरों का नेटवर्क सामने आया है, जिन्होंने फर्जी डिग्री, फर्जी मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन या दूसरे डॉक्टरों के पंजीयन नंबर के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल की।…
 05 June 2026
भोपाल, प्रदेश में 38 हजार कार्यभारित तथा आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों समेत अन्य इन विभागों में काम कर रहे अन्य अधिकारी कर्मचारी के रिटायरमेंट के पहले उनके संपूर्ण सेवाकाल…
 05 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पार्टी के भीतर असंतोष के सुर मुखर हो गए हैं। अब मीनाक्षी…
 05 June 2026
भोपाल, भोपाल की 40% यानी 10 लाख से अधिक आबादी की प्यास बुझाने वाली कोलार लाइन सुधार दी गई है। निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने बताया शुक्रवार सुबह 6 बजे से…
 05 June 2026
रायसेन, रायसेन में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में 3 यात्रियों की मौत हो गई। एक यात्री का सिर फटकर दो हिस्सों में बंट गया। शवों की ऐसी हालत है…
 05 June 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है। प्रदेश के किसान देश के खाद्यान्न भंडार भरने में बड़ी भूमिका निभाते हैं लेकिन उनकी आय में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई। कृषक…
 05 June 2026
भोपाल। उज्जैन में सिंहस्थ-2028 से पहले मेडिकल कालेज प्रारंभ करने की तैयारी है। सरकार इसे प्रदेश की पहली मेडिसिटी के तौर पर विकसित कर रही है। विधानसभा चुनाव के पहले…
 05 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की आधिकारिक एंट्री भले अभी नहीं हुई हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के करीब 45 जिलों में…
 05 June 2026
 भोपाल। नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयोग ने संशोधन किया है। अब मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा…
Advt.