Select Date:

शिमला एयर कनेक्टिविटी पर हिमाचल हाईकोर्ट सख्त

Updated on 21-05-2026 12:27 PM
शिमला, हिमाचल हाईकोर्ट ने शिमला की हवाई सेवाओं को लेकर केंद्र सरकार को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में शिमला की एयर कनेक्टिविटी में कोई रुकावट न आए। कोर्ट ने इसे लेकर केंद्र सरकार से कहा कि अगली सुनवाई तक हलफनामा दाखिल करने के निर्देश दिए।

चीफ जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया और जस्टिस बीसी नेगी की बैंच ने यह भी पूछा कि संशोधित उड़ान योजना कब लागू होगी और चंडीगढ़-शिमला रूट पर ट्विन इंजन हेलीकॉप्टर सेवा कितनी संभव है। केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया कि शिमला एयरपोर्ट पहाड़ी इलाके में होने के कारण सीमित सुविधाओं वाला एयरपोर्ट है और यहां रनवे बढ़ाने की गुंजाइश नहीं है।

फिलहाल केवल दो ATR-42 और एक हिंदुस्तान-228 विमान ही ऑपरेट हो सकते हैं। इनमें से एक ATR विमान दिल्ली-शिमला रूट पर 11 मई 2026 से फिर शुरू किया गया है।

सरकार ने कहा कि पहले उड़ानें बंद होने की वजह किसी लापरवाही से नहीं, बल्कि फंडिंग अवधि खत्म होने और उपयुक्त विमान उपलब्ध न होने के कारण थी। नई उड़ान योजना जल्द लागू की जाएगी।

ट्विन इंजन हेलीकॉप्टर पर हो रहा विचार

कोर्ट को यह भी बताया गया कि चंडीगढ़-शिमला हेलीकॉप्टर सेवा के लिए ट्विन इंजन हेलीकॉप्टर पर विचार हो रहा है। फिलहाल पवन हंस की सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर सेवा चल रही है, जिसमें केवल 4 से 6 यात्री सफर कर सकते हैं और यह सप्ताह में सिर्फ तीन दिन चलती है। कोर्ट ने माना कि यह सेवा पर्याप्त नहीं है।

ट्विन इंजन हेलीकॉप्टर में ज्यादा यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे

कोर्ट ने कहा कि ट्विन इंजन हेलीकॉप्टर ज्यादा यात्रियों और सामान के साथ बेहतर सेवा दे सकता है। साथ ही राज्य सरकार से पूछा गया है कि क्या ऐसे हेलीकॉप्टर की लैंडिंग जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के अलावा शिमला या संजौली के पास किसी अन्य जगह भी कराई जा सकती है, क्योंकि जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर है।

बता दें कि दिल्ली से शिमला के बीच हवाई सेवाएं सात महीने से बंद पड़ी थी, जो कि बीते 11 मई को ही बहाल की गई है। इस रूट पर कई बार हवाएं सेवाएं बीच में बंद कर दी जाती है। हाईकोर्ट ने इसे चालू रखने के निर्देश दिए है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 May 2026
पुणे/दिल्ली, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। फिलहाल केवल संघर्षविराम जैसी स्थिति है। अगर जरूरत पड़ी तो तीनों सेनाएं ‘ऑपरेशन सिंदूर…
 30 May 2026
गयाजी: म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग भारत की अपनी पांच दिवसीय यात्रा के तहत शनिवार को बिहार के गयाजी पहुंचे। गया पहुंचने पर बिहार के मंत्री विजय कुमार…
 30 May 2026
पटना: बिहार की सियासत में सरकारी बंगलों को लेकर एक बार फिर घमासान शुरू हो गया है। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को भवन…
 30 May 2026
चेन्नेई: कावेरी नदी के मेकेदातु बांध परियोजना को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। पीएम मोदी से इस परियोजना को रोकने की…
 29 May 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को फैसले सुरक्षित रखने के मामलों में होने वाली देरी पर चिंता जताई और इससे जुड़े 13 निर्देश देशभर के सभी हाईकोर्ट को दिए। सुप्रीम…
 29 May 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, बिहार में शुक्रवार को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना, खगड़िया,रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, छपरा समेत 20 जिलों में सुबह पहले अंधेरा छा गया फिर तेज बारिश…
 29 May 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय अपने पहले दिल्ली दौरे में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी से बिना मिले ही लौट आए। इसके…
 29 May 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक में कनकपुरा की चट्टान और कांग्रेस के संकटमोचक के तौर देखे जाने वाले डीके शिवकुमार राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। 64 साल के डीके 2023 में आठवीं…
 29 May 2026
रांची: झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच शह-मात का खेल शुरू हो गया है। राज्य की दो राज्यसभा सीटों के लिए राजनीतिक दलों…
Advt.