Select Date:

क्या भोपाल का पानी सुरक्षित है? ई-कोलाई बैक्टीरिया, जल संकट और खराब जांच व्यवस्था पर NGT ने मांगी रिपोर्ट

Updated on 13-05-2026 06:23 PM

भोपाल। राजधानी भोपाल में दूषित पेयजल और जल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर मामला अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) तक पहुंच गया है। एनजीटी ने मामले को गंभीर मानते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) को तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं।

यह टीम भोपाल के अलग-अलग इलाकों में पानी की गुणवत्ता की जांच करेगी और सुधारात्मक सुझावों के साथ रिपोर्ट पेश करेगी।

टैंकरों पर निर्भर पेयजल सप्लाई

याचिकाकर्ता कमल कुमार राठी ने एनजीटी की सेंट्रल जोन बेंच में दायर आवेदन में आरोप लगाया कि शहर में पानी की जांच प्रशिक्षित वैज्ञानिकों की बजाय अस्थायी और अकुशल कर्मचारियों से कराई जा रही है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।याचिका में यह भी कहा गया कि कई इलाकों में जल समस्या का समाधान करने के बजाय नगर निगम ने पानी की सप्लाई ही बंद कर दी, जिसके चलते हजारों लोग टैंकरों पर निर्भर हो गए हैं।

भूजल में मिला ई-कोलाई बैक्टीरिया

याचिकाकर्ता ने दावा किया कि भोपाल के भूजल में ई-कोलाई बैक्टीरिया पाया गया है। यह वही बैक्टीरिया है, जिसके कारण पहले इंदौर में दूषित पानी से कई लोगों की मौत हो चुकी है।

आवेदन में बताया गया कि पिछले छह वर्षों में मध्यप्रदेश के शहरों में 5.45 लाख से ज्यादा लोग जलजनित बीमारियों से प्रभावित हुए हैं।

विशेषज्ञ टीम करेगी जांच

एनजीटी ने सीपीसीबी भोपाल के क्षेत्रीय निदेशक को निर्देश दिए हैं कि संयुक्त जांच दल बनाया जाए। इसमें सीपीसीबी अधिकारी, जल विज्ञान विशेषज्ञ और वाटर लैंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

यह टीम विभिन्न इलाकों से पानी के सैंपल लेकर जांच करेगी और चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट पेश करेगी। मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 May 2026
भोपाल। पूर्व न्यायाधीश गिरबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की मौत के दो दिन बाद भी उसका अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। स्वजनों की मांग है कि जब तक केस…
 15 May 2026
भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययता की अपील का कितना असर है, इसकी बानगी 14 मई को नई दिल्ली में देखने को…
 15 May 2026
भोपाल। सैकड़ों गाड़ियों का काफिला निकालकर वायरल होने वाले मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें वाहन…
 15 May 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठकों का 'मैराथन' दौर पूरा किया। इस यात्रा का मुख्य केंद्र…
 15 May 2026
 भोपाल। प्रदेश के हजारों शिक्षकों के ऊपर लटक रही पात्रता साबित करने की तलवार हटेगी या नहीं, यह तो सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद ही तय होगा, लेकिन…
 15 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में 'पीढ़ी परिवर्तन' और संगठन को ग्रासरूट लेवल पर मजबूत करने के लिए पार्टी ने बड़ी तैयारी की है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जून…
 15 May 2026
भोपाल। बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार ने बिजली के संयंत्र लगवाने के लिए निवेशकों को बिजली खरीदी की गारंटी देने को…
 15 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार अब 'मितव्ययिता' के मार्ग पर चलते हुए सरकारी खजाने पर बढ़ते बोझ को कम करने की तैयारी में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद…
 15 May 2026
 भोपाल। प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तैयारियां आरंभ कर दी है।दरअसल, कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को अदालत से…
Advt.