Select Date:

खत्म होने वाला है 'सिंगल पायलट' स्टील्थ फाइटर्स का दौर? चीन के बाद रूस ने बदली रणनीति, भारत का दूरदर्शी फैसला

Updated on 23-05-2026 02:22 PM
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत और रूस ने एक वक्त दो सीटों वाले स्टील्थ फाइटर जेट बनाने की योजना बनाई थी। उस प्रोग्राम का नाम फिफ्थ जेनरेशन फाइटर एयरक्राफ्ट (FGFA) था। इस प्रोग्राम के जरिए Su-57 के दो सीटों वाले वेरिएंट बनाने की योजना बनाई गई थी। एनबीटी आनलाइन से बात करते हुए पिछले दिनों भारतीय वायुसेना के पूर्व पायलट और एविएशन आर्किटेक्ट विजयेन्द्र के ठाकुर ने कहा था कि भारतीय वायुसेना हमेशा से दो सीटों वाला फाइटर जेट चाहती रही है। उन्होंने कहा था कि दरअसल स्टील्थ फाइटर जेट सिर्फ एक चीज नहीं है जो भारतीय वायुसेना को चाहिए थी बल्कि हमेशा से दो सीटों वाले स्टील्थ लड़ाकू विमानों की रही है।

रूस ने पिछले हफ्ते दो सीटों वाले स्टील्थ फाइटर जेट Su-57D का कामयाब ट्रायल कर लिया है जिसके बाद भारतीय डिफेंस डोमेन में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या ये वही फाइटर जेट है जो भारत को चाहिए थी? दिलचस्प ये भी है कि जिस दो सीटों वाले Su-57D का फ्लाइट ट्रायल हुआ है उसके कॉकपिट का डिजाइन Su-30MKI की तरह है जिसे भारतीय वायुसेना ऑपरेट करती है। वहीं यूरेशियन टाइम्स में विजयेन्द्र के ठाकुर ने लिखा है कि दो सीटों वाला फाइटर जेट कई तरह के जटिल ऑपरेशन के लिए जरूरी होते हैं। इससे इलेक्ट्रॉनिक युद्ध/हमले की भूमिकाओं और टोही अभियानों में फायदा मिलता है।

सिंगल सीट और डबल सीट वाले विमानों के साथ अपनी अपनी दिक्कतें

  • दो सीटों वाले स्टील्थ फाइटर जेट के साथ एक बड़ी दिक्कत होती है कि ऐसा करने से स्टील्थ क्षमता के साथ कुछ हद तक समझौता हो जाता है।
  • इससे अंदरूनी फ्यूल ले जाने की क्षमता कम हो जाती है जिससे फाइटर की रेंज पर असर पड़ता है। (स्टेल्थ फाइटर बाहर से, ड्रॉप टैंक में फ्यूल नहीं ले जा सकते।)
  • अमेरिका ने अपने F-22 और F-35 स्टील्थ फाइटर जेट को इन्हीं सब वजहों से सिंगल सीट विमान ही रखा लेकिन चीन ने अपने J-20 स्टील्थ फाइटर जेट को 2 सीटों वाला विमान बनाया है।
  • इंजीनियर्स का मानना था कि सिंगल फाइटर विमानों को मुख्य रूप से ऐसे हवाई क्षेत्र में घुसने के लिए डिजाइन किया गया था जहां दुश्मन का कब्जा हो। यह माना गया था कि 'सेंसर फ्यूजन' तकनीक इतनी काफी होगी कि एक ही पायलट ऐसे मिशन को पूरा कर सके।
  • जबकि दो सीटों वाले स्टेल्थ फाइटर से सिस्टम और भी ज्यादा पेचीदा हो जाएगा। कुछ मामलों में अंदरूनी फ्यूल या पेलोड ले जाने की क्षमता कम हो जाएगी और 'रडार क्रॉस-सेक्शन' (रडार पर दिखाई देने का आकार) बढ़ जाएगा। जिससे दुश्मन इसे ट्रैक कर सकते हैं।

विजयेन्द्र के ठाकुर ने यूरेशियन टाइम्स में लिखा है कि इतने साल बीतने के बाद अब ये बात साफ हो चुकी है कि सिर्फ सिंगल-सीट वाले स्टेल्थ फाइटर चुनने के फैसले में Manned-Unmanned Teaming (MUM-T) ऑपरेशन्स की जरूरत पड़ने की संभावना का अंदाजा नहीं लगाया गया था। यानि स्टील्थ विमानों के साथ ड्रोन ऑपरेशंस।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 May 2026
सिंगापुर: अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भारत को दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय स्थिरता का एक अहम स्तंभ बताया। शनिवार को सिंगापुर में शांगरी-ला डॉयलॉग में बोलते हुए उन्होंने कहा…
 30 May 2026
नेपीडा: म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग 30 मई से 2 जून तक आधिकारिक दौरे पर भारत आ रहे हैं। म्यांमार जुंटा प्रमुख से राष्ट्रपति बनने के दो महीने से…
 30 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में एक पूर्व मेयर चीन की 'सीक्रेट एजेंट' निकली हैं। दक्षिणी कैलिफोर्निया की पूर्व मेयर एलीन वांग ने चीनी सरकार के एक अवैध एजेंट के तौर पर काम…
 30 May 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बायो मेडिकल रिसर्च के जरिए ऐसे कार्यक्रम को तरजीह दे रहे हैं, जिसका मकसद इंसान की जिंदगी बढ़ाना है। यह कार्यक्रम 26 अरब डॉलर की…
 29 May 2026
ढाका/नई दिल्ली: बांग्लादेश से आए अवैध घुसपैठियों ने खुलासा किया है वो कैसे सीमा पार से भारत आते हैं। कई अवैध बांग्लादेशी नागरिक भारत में कई दशक से रह रहे…
 29 May 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायल और भारत के संबंधों की जमकर तारीफ की है। नेतन्याहू ने भारत को इजरायल का खास दोस्त बताया है, जहां पर इजरायल…
 29 May 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: पाकिस्तान के चीनी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान J-35AE खरीदने की चर्चाओं के बीच रूस ने भारत को सीमित संख्या में Sukhoi Su-57 देने के लिए मनाने की…
 29 May 2026
इस्‍लामाबाद/रियाद: अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने इजरायल को मान्‍यता देने के लिए मुस्लिम देशों पर दबाव को बढ़ा दिया है। ट्रंप ने पाकिस्‍तान, सऊदी अरब और अन्‍य खाड़ी के…
 29 May 2026
काठमाण्डू: नेपाल की बालेन शाह सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें अलग-अलग देशों में राजदूत नियुक्त करने के…
Advt.