भोपाल। कहते हैं बेरोजगारी सिर्फ जेब को खाली नहीं करती, बल्कि इंसान की जीने की इच्छा और उसके हौसले को भी धीरे-धीरे दीमक की तरह चाट जाती है। ऐसा ही एक झकझोर देने वाला मामला राजधानी भोपाल के नीलबड़ इलाके से सामने आया है।यहां पूजा कॉलोनी में रहने वाले एक 40 वर्षीय युवक ने नई नौकरी न मिलने के गहरे तनाव में आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उसने शराब में जहर मिलाकर पी लिया, जिसके बाद हमीदिया अस्पताल में चले लंबे इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे बिलखती हुई पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।