Select Date:

टीकमगढ़ के तालाबों पर NGT सख्त : सीमा तय करके खंभे लगाने के निर्देश, 50 मीटर तक रहेगा नो-कंस्ट्रक्शन बफर जोन

Updated on 13-05-2026 06:24 PM
भोपाल। टीकमगढ़ के प्रमुख तालाबों में लगातार बढ़ते अतिक्रमण, सीवर और कचरे के संकट पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने सख्त रुख अपनाया है। अधिकरण ने जिला प्रशासन और नगर पालिका को निर्देश दिए हैं कि तालाबों की सीमाएं खंभे लगाकर चिन्हित की जाएं और चारों ओर 50 मीटर का नो-कंस्ट्रक्शन बफर जोन बनाया जाए।
एनजीटी की सेंट्रल जोन बेंच के सामने दायर याचिका में बताया गया कि शहर के महेंद्र सागर, वृंदावन तालाब (झिर की बगिया), ग्वाल सागर, हनुमान सागर, महाराज सागर और शैल सागर तालाबों में बिना उपचारित सीवर छोड़ा जा रहा है। साथ ही ठोस कचरा फेंका जा रहा है और बड़े पैमाने पर अतिक्रमण भी हो रहा है।

शैल सागर’ को लेकर जताई गंभीर चिंता

एनजीटी ने विशेष रूप से शैल सागर तालाब की स्थिति पर चिंता जताई। अधिकरण ने कहा कि यदि समय रहते संरक्षण के कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले वर्षों में तालाब का अस्तित्व ही खत्म हो सकता है।

प्रशासन को दिए ये बड़े निर्देश

NGT ने टीकमगढ़ कलेक्टर और नगर पालिका सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि :
- सभी छह तालाबों की सीमाएं खंभे लगाकर तय की जाएं
- तालाबों के चारों ओर 50 मीटर तक नो-कंस्ट्रक्शन बफर जोन बनाया जाए
- अवैध निर्माण हटाए जाएं
- तालाबों में गिर रहे नालों का डायवर्जन किया जाए
- कचरा फेंकने वालों पर सख्ती से कार्रवाई हो

7 अगस्त को अगली सुनवाई

मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी। तब तक प्रशासन से कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 May 2026
भोपाल। पूर्व न्यायाधीश गिरबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की मौत के दो दिन बाद भी उसका अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। स्वजनों की मांग है कि जब तक केस…
 15 May 2026
भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययता की अपील का कितना असर है, इसकी बानगी 14 मई को नई दिल्ली में देखने को…
 15 May 2026
भोपाल। सैकड़ों गाड़ियों का काफिला निकालकर वायरल होने वाले मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें वाहन…
 15 May 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठकों का 'मैराथन' दौर पूरा किया। इस यात्रा का मुख्य केंद्र…
 15 May 2026
 भोपाल। प्रदेश के हजारों शिक्षकों के ऊपर लटक रही पात्रता साबित करने की तलवार हटेगी या नहीं, यह तो सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद ही तय होगा, लेकिन…
 15 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में 'पीढ़ी परिवर्तन' और संगठन को ग्रासरूट लेवल पर मजबूत करने के लिए पार्टी ने बड़ी तैयारी की है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जून…
 15 May 2026
भोपाल। बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार ने बिजली के संयंत्र लगवाने के लिए निवेशकों को बिजली खरीदी की गारंटी देने को…
 15 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार अब 'मितव्ययिता' के मार्ग पर चलते हुए सरकारी खजाने पर बढ़ते बोझ को कम करने की तैयारी में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद…
 15 May 2026
 भोपाल। प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तैयारियां आरंभ कर दी है।दरअसल, कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को अदालत से…
Advt.