Select Date:

बांग्लादेश में एयर फोर्स के ठिकानों पर रेड, पाकिस्तान के दुश्‍मन TTP से जुड़े 10 एयरमैन अरेस्‍ट, कई फरार

Updated on 24-04-2026 05:29 PM
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की इंटेलिजेंस विंग ने अपने ही कर्मियों के एक बड़े हिस्से पर निगरानी बढ़ा दी है। इंटेलिजेंस विंग ने 20 अप्रैल की सुबह को एक बड़ा कदम उठाते हुए 20 अप्रैल की सुबह ढाका में वायु सेना के कम से कम दो ठिकानों पर कई सैन्य कर्मियों पर छापा मारा।

नॉर्थ ईस्ट न्यूज की रिपोर्ट में बतागया है कि छापेमारी के दौरान दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 10 अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 9 से 10 कर्मी फरार बताए जा रहे हैं। अभी तक गिरफ्तार किए गए दोनों अधिकारियों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।

बांग्लादेश एयर फोर्स का गुप्त अभियान

ढाका स्थित बांग्लादेश एयर फोर्स के मुख्यालय ने छापों और उसके बाद हुई गिरफ्तारियों और हिरासत में लिए जाने की घटनाओं को स्वीकार नहीं किया है। रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि एयर फोर्स के अधिकारियों और रैंकों के बीच पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से लिंक की जांच की जा रही है। खास बात ये है कि छापे उस समय भी जारी रहे, जब बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-जमान मलेशिया के आधिकारिक दौरे पर थे।

पाकिस्तान भागकर पहुंचे फरार एयरमैन

बांग्लादेश की वायु सेना के फरार होने वाले कर्मियों में चार एयरमैन भी शामिल है। इनके बारे में कहा जा रहा है कि वे छापेमारी से काफी पहले ही वे पाकिस्तान, पुर्तगाल, तुर्की और न्यूजीलैंड भाग गए थे। ऐसी जानकारी है कि बांग्लादेश आर्मी के दो अधिकारियों को भी हिरासत में लिया गया है। हालांकि, उनकी पहचान को बेहद गोपनीय रखा गया है।रिपोर्टों से पता चलता है कि छापेमार एक सप्ताह से अधिक समय तक चली और कम से कम तीन एयरबेस तक फैली हुई थी। छापेमारी के तुरंत बाद वायु सेना मुख्यालय ने इन ठिकानों पर तैनात सभी सिविल अधिकारियों के छुट्टी के आवेदनों को निलंबित कर दिया। बांग्लादेश एयर फोर्स की खुफिया शाखा के अधिकारियों को शक है कि जांच के दायरे में आए अधिकारी और अन्य रैंक के कर्मी टीटीपी से जुड़े पाए गए हैं।

बांग्लादेश एयर फोर्स ने कुछ समय पहले अपनी सुरक्षा सलाह में वायु सेना कर्मियों और टीटीपी के बीच कथित संबंधों की ओर इशारा किया था। नॉर्थ ईस्ट न्यूज ने बांग्लादेश एयर फोर्स के सूत्रों के हवाले से बताया है कि और भी गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। रिपोर्टों से पता चलता है कि बांग्लादेश एयर फोर्स के जूनियर कमीशन अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि वे सभी लीडिंग एयरक्राफ्टमैन (LACs) और अधीनस्थ रैंक फोन जब्त कर लें और 3 बजे तक रक्षा शाखा मुख्यालय में जमा करा दें।

टीटीपी से जुड़े बांग्लादेश के एयरमैन

बांग्लादेश एयर फोर्स के 4 से 5 एयरमैन के TTP से जुड़े होने की बात कही जा रही है। वे BAF की कॉक्स बाजार इकाई में तैनात थे। वहीं, दो एयरमैन 25वीं और 18वीं स्क्वाड्रन में तैनात थे, जो क्रमशः चटगांव और जेसोर में स्थित हैं। फरार एयरमैन में से दो AKR में तैनात थे। यह ढाका के कुर्मीटोला में स्थित BAF का एक प्रमुख अड्डा है, जबकि एक BAF के एयरमैन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, चटगांव से जुड़ा हुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
 08 May 2026
ढाका: पश्चिम बंगाल में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत की गूंज बांग्लादेश में भी सुनाई दे रही है। बांग्लादेश में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की वायु सेना (PAF) ने कहा है कि पिछले साल मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान भारत के 8 लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। पाकिस्तानी वायु…
 08 May 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना के ईरान पर ताजा हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिकी सेना पर होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों और आम…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पिछले साल मई संघर्ष के बाद दर्जन भर मिसाइल टेस्ट करने के दावे किए हैं। एनबीटी ऑनलाइन से भारतीय सुरक्षा सूत्रों ने कहा है कि कुछ मिसाइल टेस्ट…
 07 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता बहुत मुमकिन बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ अमेरिका "बहुत अच्छी बातचीत" हुई है, लेकिन…
 07 May 2026
पेरिस: विमानवाहक पोत सहित फ्रांस का नौसेनिक बेड़ा स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर की तरफ बढ़ रहा है ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए फ्रांस-ब्रिटेन की संयुक्त योजना के तहत…
Advt.