Select Date:

भोपाल के बड़ा तालाब में सुरक्षा के साथ खिलवाड़, 50 से अधिक नाव के लाइसेंस सालों से पेंडिंग, नगर निगम बेखबर

Updated on 05-05-2026 12:41 PM
भोपाल। बड़े तालाब के बोट क्लब पर चल रहीं नावों को लेकर पर्यटकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना के चार दिन बाद भी यहां हालात नहीं बदले हैं। बड़े तालाब पर वर्तमान समय में 50 से अधिक निजी नाविकों द्वारा नावें चलाई जा रही हैं, लेकिन नगर निगम के पास इनकी कोई जानकारी ही नहीं है और ना ही निजी नाविकों ने बीते कई सालों से नाव चलाने के लाइसेंस रिन्यू कराए हैं। वहीं, बोट क्लब पर बिना लाइफ जैकेट और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के बिना नावों का संचालन जारी है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

बिना लाइसेंस और बिना रिकॉर्ड के संचालित हो रहीं निजी नावें

बड़े तालाब के बोट क्लब और शीतलदास की बगिया पर संचालित कई निजी नावें नियमों को दरकिनार कर बेखौफ चलाई जा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि बीते कई सालों से किसी भी निजी नाविक ने अपना लाइसेंस रिन्यू कराया है। वहीं नगर निगम के पास भी ऐसा कोई अद्यतन रिकार्ड नहीं है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि पर्यटन विकास निगम के अलावा कितनी निजी नावें बड़े तालाब में संचालित हो रही हैं। यह स्थिति निगरानी तंत्र की कमजोरियों को उजागर करती है। हालांकि, जानकारी के अनुसार, बड़े तालाब पर 50 से अधिक निजी नावें वर्तमान समय में संचालित हो रही हैं।

नावों के संचालन पर लगाई अस्थायी रोक

बरगी हादसे के बाद नगर निगम ने एहतियातन बड़े तालाब में चल रही निजी नावों के संचालन पर अस्थायी रोक जरूर लगाई थी, जिसके बाद नाव के मालिकों ने नावों को बड़े तालाब में साइड में खड़ा कर दिया है, लेकिन निगम प्रशासन ने न तो किसी संचालक के खिलाफ ठोस कार्रवाई की और ना ही सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया। नावों के न चलने से बड़ा तालाब खाली नजर आया और बोट क्लब में बोटिंग करने के लिए आने वाले कई लोग मायूस होकर लौट गए।

जर्जर हो चुके सुरक्षा उपकरण बढ़ा रहे हैं खतरा

निजी नावों के सुरक्षा उपकरणों की स्थिति और भी चिंताजनक है। कई नावों में लाइफ जैकेट उपलब्ध नहीं हैं, और जहां हैं भी तो वे सालों पुराने हो चुके हैं और खराब और जर्जर हालत में हैं। कई जैकेट के बेल्ट टूट चुके हैं, जिससे आपात स्थिति में उनका उपयोग करना भी हादसे को आमंत्रण देता है। इसके बावजूद पर्यटकों को बिना सुरक्षा के नाव में बैठाया जा रहा है। ऐसे में पर्यटकों की जान जोखिम में डालकर नाव संचालन किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
भोपाल, भोपाल में आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की कथित काली कमाई का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में खुलासा…
 07 May 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश से पहली बार 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा' गुरुवार को भोपाल से रवाना होगी। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।…
 07 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में अप्रैल माह में बाघिन टी-144 और उसके चार शावकों की नौ दिनों के अंतराल में हुई मौत के मामले में उनके कैनाइन डिस्टेंपर…
 07 May 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात दो आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। अपर मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ल अब गृह विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके पास विमानन विभाग का…
 07 May 2026
भोपाल। प्रदेश में आमतौर पर मई का महीना भीषण तपिश के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार इसकी शुरुआत ठंडी रही। चार दिनों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो…
 07 May 2026
राजगढ़। राजगढ़ जिले में खानपान की सामग्री में मिलावट, रसायनिक खादों का उपयोग, नकली दूध व सब्जियों में लगाए जा रहे इंजेक्शनों को लेकर क्षेत्र के सांसद रोडमल नागर ने गहरी…
 07 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में एक बार फिर अधिकारियों को उच्च पदों का कार्यवाहक प्रभार दिए जाने का रास्ता साफ हो गया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने हाई कोर्ट के निर्देशों…
 07 May 2026
भोपाल । राजधानी स्थित राजा भोज एयरपोर्ट पर बुधवार देर रात अचानक हाई अलर्ट जैसे हालात बन गए, जब ब्लैक कैट कमांडो ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और फायर स्टेशन को…
 07 May 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल में पुलिस मुख्यालय (PHQ) के बाहर एक एएसआई पर बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया। घटना में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर…
Advt.