Select Date:

भोपाल के बावडिया कलां में सरकारी नाले पर बीडीए और रसूखदारों का 'कब्जा'; एनजीटी ने कलेक्टर को दी 3 महीने की मोहलत

Updated on 14-05-2026 04:17 PM
भोपाल। राजधानी के बावडिया कलां क्षेत्र में सरकारी नाले को दबाकर किए गए अवैध निर्माणों पर अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कड़ा रुख अपनाया है। एनजीटी ने स्पष्ट कर दिया है कि नाले के प्राकृतिक स्वरूप से कोई समझौता नहीं होगा। कोर्ट ने कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि सभी अतिक्रमण चिह्नित कर तीन माह के भीतर हटाए जाएं।

6 मीटर का नाला सिमटकर हुआ आधा

तहसीलदार की सीमांकन रिपोर्ट ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जिस नाले की चौड़ाई छह मीटर होनी चाहिए थी, वह रसूखदारों के निर्माण के कारण घटकर मात्र दो से चार मीटर रह गई है। एनजीटी ने चेतावनी दी है कि यदि ये निर्माण नहीं हटे, तो शहर को 2016 जैसी भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है।

अतिक्रमणकारियों की सूची में बड़े नाम

रिपोर्ट के अनुसार, करीब 0.5510 हेक्टेयर क्षेत्र वाले इस नाले पर इन संस्थानों ने कब्जा किया है:

- भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA)

- अरण्य वैली हाउसिंग सोसाइटी

- मोहनी दीप रिट्रीट सोसाइटी

- स्नेह नगर और शगुन मैरिज गार्डन क्षेत्र

प्रशासन ने कोर्ट को बताया कि कोलार एसडीएम द्वारा सभी संबंधितों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। अब देखना यह है कि तीन महीने की समय सीमा में प्रशासन इन रसूखदारों पर क्या कार्रवाई करता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 May 2026
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिये सोलर एनर्जी का इस्तेमाल आज की महती आवश्यकता है। उन्होंने…
 19 May 2026
मध्‍यप्रदेश को नक्सल मुक्त बनाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ स्थित बस्तर के बादल अकादमी में आयोजित “उजर बस्तर” कार्यक्रम…
 19 May 2026
भोपाल में हॉकी इंडिया प्रबंधन प्रतिनिधिमंडल ने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से सौजन्य भेंट कर मध्यप्रदेश में हॉकी के क्षेत्र में हो रहे व्यापक विकास, आधुनिक…
 19 May 2026
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा उपभोक्ताओं के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन…
 19 May 2026
मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के नवनियुक्त सदस्यों श्रीमती सोनम निनामा एवं श्रीमती अर्चना गुप्ता (अधिवक्ता) ने सोमवार को सदस्य पद का कार्यभार ग्रहण किया। आयोग के सचिव श्री एम.एल.…
 19 May 2026
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि…
 19 May 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हॉकी इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश…
 19 May 2026
भोपाल। अब मोबाइल या जीपीएस में गलत लोकेशन मिलने की समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है। भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में ऐसी नई स्वदेशी…
 19 May 2026
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण में देशभर में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद अब भोपाल नगर निगम “स्वच्छ सुपर लीग” में जगह बनाने की तैयारी में जुट गया है इसके लिए नगर…
Advt.