Select Date:

राम मंदिर में दर्शन के लिए पुरुषों को धोती-कुर्ता तो महिलाओं को साड़ी पहनने की सलाह, ट्रस्ट की अपील जानिए

Updated on 25-04-2026 01:13 PM
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन पास बुकिंग के फॉर्मेट में बदलाव किया गया है, जबकि समग्र व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं से भारतीय परिधान में दर्शन करने की अपील भी की गई है। गर्मी के कारण दर्शन के समय और भीड़ के पैटर्न में भी बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन और ट्रस्ट दोनों स्तर पर व्यवस्थाएं लगातार अपडेट की जा रही हैं।

भारतीय परिधान में दर्शन की अपील

मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे भारतीय परिधान में मंदिर में प्रवेश करें। पुरुषों के लिए धोती-कुर्ता या धोती-पजामा और महिलाओं के लिए साड़ी, पंजाबी ड्रेस या चूड़ीदार-दुपट्टा पहनने की सलाह दी गई है।

ऑनलाइन दर्शन पास के फॉर्मेट में बदलाव

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट पर दर्शन पास बुकिंग के फॉर्मेट में बदलाव किया गया है। अब सामान्य दर्शन पास के साथ अन्य श्रेणियों के विकल्प भी दिए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को अपनी सुविधा के अनुसार पास चुनने में आसानी होगी।

ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के अनुसार, सुगम और विशिष्ट दर्शन पास की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सामान्य श्रद्धालुओं के लिए भी पास जारी किए जा रहे हैं, जिससे वे रामलला और राम दरबार के साथ अन्य मंदिरों के दर्शन कर पा रहे हैं।

किस पास से कहां तक दर्शन

सामान्य दर्शन पास वाले श्रद्धालु रामलला, राम दरबार के साथ परिसर में स्थित सप्त ऋषि मंदिर और शेषावतार कुबेर टीला मंदिर तक दर्शन कर सकते हैं। वहीं सुगम और विशिष्ट दर्शन पास धारकों को परकोटा के छह मंदिरों सहित सभी प्रमुख स्थलों के दर्शन की सुविधा मिल रही है। वर्तमान में रोजाना 15 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन पास के माध्यम से मंदिर में दर्शन कर रहे हैं।

भीषण गर्मी का असर, दोपहर में घटी भीड़

चिलचिलाती धूप का असर अब मंदिर में दर्शन के समय पर भी साफ दिख रहा है। दोपहर के समय श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है, जबकि सुबह और शाम के समय भारी भीड़ उमड़ रही है।
बाहर से आए श्रद्धालुओं का कहना है कि पहले टेढ़ी बाजार से वाहनों को रोक दिया जाता था, जिससे करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर मंदिर तक पहुंचना पड़ता था। अब येलो जोन पास मिलने से वाहन मंदिर के पास तक छोड़ सकते हैं, जिससे गर्मी में काफी राहत मिली है।

नई व्यवस्था से यात्रा हुई आसान

पुलिस की नाकेबंदी हटने और येलो जोन पास की सुविधा मिलने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब दर्शन के लिए आने वाले लोग कम समय और कम परेशानी में मंदिर तक पहुंच पा रहे हैं।
सामान्य दर्शन पास पर एक साथ पांच लोग दर्शन कर सकते हैं, जिससे परिवार के साथ आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल रही है।

सुगम दर्शन पास 8 मई तक फुल

ट्रस्ट के अनुसार, सुगम दर्शन पास के सभी स्लॉट 8 मई तक पहले ही बुक हो चुके हैं। हालांकि, अधिक से अधिक लोगों को सुविधा देने के लिए दर्शन पास की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि आमजन को भी अधिक अवसर मिल सके।

29 अप्रैल को शिव मंदिर में ध्वजारोहण

ट्रस्ट के अनुसार, परकोटा स्थित शिव मंदिर में 29 अप्रैल को ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में करीब एक हजार राम भक्तों को आमंत्रित किया गया है और इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
पटनाः बिहार में सीएम सम्राट चौधरी की अगुवाई में मंत्रिमंडल के विस्तार में एनडीए ने जाति और इलाके की गणित को साधने की कोशिश की है और सोशल इंजीनियरिंग को ध्यान…
 08 May 2026
मुंबई : महाराष्ट्र के नासिक टीसीएस धर्मांतरण और यौन शोषण केस में आरोपी निदा खान गिरफ्तार हो गई है। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त संदीप कार्णिक…
 08 May 2026
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री और सम्राट कैबिनेट में सबसे उम्रदराज (89 वर्ष) बिजेन्द्र यादव 22 वर्षों तक ऊर्जा मंत्री रहे। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वे 1991 से 1995…
 08 May 2026
आम का मौसम है। आम तभी मीठा लगता है जब खुद पूरी तरह पक जाए। अधपका आम खट्टा लगता है। अगर जबरदस्ती (दवा से) आम पकाएंगे तो वह सेहत के…
 08 May 2026
मुंबई : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत हुई है। ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार किया तो राज्यपाल ने अपने अधिकरों को प्रयोग करते हुए टीएमसी…
 08 May 2026
उत्तर और मध्य भारत में गर्मी के बीच बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में गुरुवार को बारिश हुई। वहीं बिहार और हिमाचल प्रदेश में ओले…
 08 May 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल में BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में नया दावा किया गया है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात…
 07 May 2026
अहमदाबाद, देश में ‘जैव आतंकी हमले’ यानी बायो टेररिज्म का खतरा बढ़ता जा रहा है। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने आईएसआईएस से जुड़े बायो-टेरर प्लॉट में डॉक्टर समेत 3 लोगों के…
 07 May 2026
नई दिल्ली, ऑपरेशन सिंदूर, रूस-यूक्रेन और अमेरिका-इजराइल-ईरान जंग के बाद भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान ने एक ‘ड्रोन फोर्स’ बनाने का फैसला किया है। यह फोर्स किसी भी सैन्य कार्रवाई में ‘फर्स्ट रेस्पोंडर’…
Advt.