अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को राघव चड्ढा के साथ और कौन-कौन छोड़ रहे हैं? देखें पंजाब के 6 सांसदों की लिस्ट
Updated on
24-04-2026 05:24 PM
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ शुक्रवार को घोषणा की कि ये तीनों AAP से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे। इसके अलावा उनके साथ हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत सिंह साहनी और स्वाति मालीवाल भी अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप पार्टी को अलविदा कह रही हैं।
आप के कितने सांसद बचे? दरअसल पंजाब में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा में 10 सदस्य हैं। उच्च सदन में आप के अन्य सदस्यों में नारायण दास गुप्ता, संजय सिंह और संत बलबीर सिंह शामिल हैं।
राघव चड्ढा ने क्या कहा? राघव चड्ढा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आम आदमी पार्टी, जिसे मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और जिसे मैंने अपनी जवानी के 15 साल दिए, अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से पूरी तरह भटक गई है। पार्टी अब राष्ट्रीय हित में काम नहीं कर रही है, बल्कि निजी फायदे के लिए काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि आप में से कई लोग पिछले कुछ सालों से मुझसे यह कह रहे हैं, और मुझे भी यह महसूस हुआ है कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूँ। मैं दोहराता हूं मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूँ। इसलिए, आज मैं घोषणा करता हूँ कि मैं AAP से खुद को अलग कर रहा हूँ और लोगों के बीच जा रहा हूं।
आप के दो-तिहाई राज्यसभा सांसद छोड़ेंगे साथ पाठक और मित्तल के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए चड्ढा ने कहा कि इस समूह में आप के दो-तिहाई राज्यसभा सांसद शामिल हैं। बीजपी के साथ विलय करने के लिए संवैधानिक प्रावधानों का सहारा लेगा। बाद में उन्होंने उन अन्य नेताओं के नाम भी बताए जिनके पार्टी छोड़ने की उम्मीद है। इनमें स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह और राजिंदर गुप्ता शामिल हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि और भी सदस्य उनके पीछे-पीछे पार्टी छोड़ सकते हैं।
पटनाः बिहार में सीएम सम्राट चौधरी की अगुवाई में मंत्रिमंडल के विस्तार में एनडीए ने जाति और इलाके की गणित को साधने की कोशिश की है और सोशल इंजीनियरिंग को ध्यान…
मुंबई : महाराष्ट्र के नासिक टीसीएस धर्मांतरण और यौन शोषण केस में आरोपी निदा खान गिरफ्तार हो गई है। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त संदीप कार्णिक…
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री और सम्राट कैबिनेट में सबसे उम्रदराज (89 वर्ष) बिजेन्द्र यादव 22 वर्षों तक ऊर्जा मंत्री रहे। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वे 1991 से 1995…
मुंबई : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत हुई है। ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार किया तो राज्यपाल ने अपने अधिकरों को प्रयोग करते हुए टीएमसी…
उत्तर और मध्य भारत में गर्मी के बीच बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में गुरुवार को बारिश हुई। वहीं बिहार और हिमाचल प्रदेश में ओले…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल में BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में नया दावा किया गया है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात…
अहमदाबाद, देश में ‘जैव आतंकी हमले’ यानी बायो टेररिज्म का खतरा बढ़ता जा रहा है। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने आईएसआईएस से जुड़े बायो-टेरर प्लॉट में डॉक्टर समेत 3 लोगों के…
नई दिल्ली, ऑपरेशन सिंदूर, रूस-यूक्रेन और अमेरिका-इजराइल-ईरान जंग के बाद भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान ने एक ‘ड्रोन फोर्स’ बनाने का फैसला किया है। यह फोर्स किसी भी सैन्य कार्रवाई में ‘फर्स्ट रेस्पोंडर’…