SRH के प्लेऑफ में पहुंचते ही ईशान किशन का पोस्ट वायरल, 12 शब्दों के कैप्शन से CSK पर मारा तंज
Updated on
19-05-2026 12:19 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही एसआरएच ने प्लेऑफ का टिकट भी हासिल कर लिया है। 13 मैचों में 8 जीत के साथ हैदराबाद के 16 पॉइंट हो गए हैं। टीम अभी पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। हैदराबाद की जीत में ईशान किशन का बल्ले से सबसे बड़ा योगदान रहा।
ईशान किशन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया
ईशान किशन ने मुश्किल विकेट पर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 70 रनों की पारी खेली। इसके बाद टीम के उपकप्तान ईशान किशन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट को पढ़कर किसी भी सीएसके फैन को गुस्सा आ सकता है। ईशान किशन ने लिखा, 'एक ही चीज व्हिसल से जोरदार थी वो था बैट। प्लेऑफ में।'
चेन्नई सुपर किंग्स का ऑफिशियल नारा व्हिसल पोडू है। टीम के फैंस काफी व्हिसल लेकर मैदान पर आते हैं। इससे पहले शुभमन गिल ने भी सीएसके के खिलाफ जीत के बाद व्हिसल बजाते हुए फोटो पोस्ट किया था।
मैदान पर ईशान ने दर्शकों को भी चिढ़ाया था
मैच के बाद ईशान किशन ने स्टेडियम में मौजूद सीएसके के फैंस को भी चिढ़ाया था। उन्होंने व्हिसल बजाने का इशारा किया और फिर दर्शकों को हाथ दिखाकर घर जाने को कहा था। यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में खेला गया था।मैच की बात करें तो एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंदों में 44 रनों की दमदार पारी खेली, तो कार्तिक शर्मा 19 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए।एसआरएच ने 181 रनों के लक्ष्य को 5 विकेटखोकर 19 ओवर में हासिल कर लिया। ईशान किशन ने 47 गेंदों में 70 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि हेनरिक क्लासेन ने महज 26 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए।
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में ऑलराउंडर मानव सुथार के चुने जाने के बाद पूरे राजस्थान में खुशी और गर्व की लहर…
जयपुर: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए बेहद हाई-स्कोरिंग मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से शिकस्त देकर प्लेऑफ की रेस में एक…
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन मंगलवार को हो गया। जिसके बाद टीम में खिलाड़ियों के सेलेक्शन को…
सिलहट: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे 5वें टेस्ट मैच का आज पांचवां और आखिरी दिन था। दिन की शुरुआत में पाकिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने…
नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर मैच के साथ नया इतिहास लिख रहे हैं। दुनियाभर के अनुभवी…
लंदन: इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान माइक स्मिथ का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वारविकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने सोमवार को यह जानकारी दी। वह क्रिकेट के…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही एसआरएच ने…
चेन्नई: सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने सीएसके के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली। चेपॉक के मैदान पर ईशान के बल्ले से 70 रन निकले। पिच बैटिंग के…
चेन्नई: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घरेलू मैदान पर आखिरी मैच खेल लिया है। सीजन के 63वें मुकाबले में सीएसके की टक्कर सनजाइजर्स हैदराबाद से थी। चेपॉक…