Select Date:

सीएसके के फैंस को चिढ़ाया, घर जाने का किया इशारा, जीत के बाद ईशान किशन का सेलिब्रेशन चर्चा में

Updated on 19-05-2026 12:19 PM
चेन्नई: सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने सीएसके के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली। चेपॉक के मैदान पर ईशान के बल्ले से 70 रन निकले। पिच बैटिंग के लिए आसान नहीं थी। इसके बाद भी हैदराबाद ने 6 गेंद रहते 5 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही टीम ने प्लेऑफ में भी जगह पक्की कर ली है।

ईशान किशन ने दर्शकों की तरफ किए इशारे

इस मुकाबले के खत्म होने के बाद दोनों ही टीमों के खिलाड़ी हैंडशेक कर रहे थे। इस दौरान चेपॉक स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की तरफ सीटी बजाते हुए इशारा किया। व्हिसल पोडू सीएसके का ऑफिशियल चीयर है। इसके साथ ही उन्होंने साथ से इशारा करते हुए दर्शकों को घर जाने का इशारा किया। फिर उन्होंने भीड़ की तरफ हाथ हिलाया और जोर से चिल्लाया- कमऑन एसआरएच।

ईशान किशन ने पारी संभाली

181 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की शुरुआत भी खराब हुई थी। ईशान किशन तीसरे ही ओवर में ट्रेविस हेड को आउट होने के बाद क्रीज पर आ गए थे। 8वें ओवर में 56 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा का भी विकेट गिर गया। ईशान किशन ने एक छोर संभालकर रखा और हेनरिक क्लासेन ने उनका साथ दिया। 41 गेंदों पर तीसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़कर दोनों ने टीम की जीत लगभग पक्की कर दी थी।

आखिरी 14 गेंद पर हैदराबाद को 23 रन चाहिए थे। अंशुल कंबोज के खिलाफ ईशान किशन ने चौका और छक्का लगाकर समीकरण 12 गेंद पर 13 रन कर दिया। इस मुकाबले में ईशान किशन ने 70 रन बनाने के लिए 47 गेंदों का सामना किया और 7 चौकों के अलावा 3 छक्के मारे। वह 19वें ओवर में आउट हुए और इसी ओवर की आखिरी गेंद पर टीम को जीत मिली। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 May 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में ऑलराउंडर मानव सुथार के चुने जाने के बाद पूरे राजस्थान में खुशी और गर्व की लहर…
 20 May 2026
जयपुर: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए बेहद हाई-स्कोरिंग मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से शिकस्त देकर प्लेऑफ की रेस में एक…
 20 May 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन मंगलवार को हो गया। जिसके बाद टीम में खिलाड़ियों के सेलेक्शन को…
 20 May 2026
सिलहट: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे 5वें टेस्ट मैच का आज पांचवां और आखिरी दिन था। दिन की शुरुआत में पाकिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने…
 20 May 2026
नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर मैच के साथ नया इतिहास लिख रहे हैं। दुनियाभर के अनुभवी…
 19 May 2026
लंदन: इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान माइक स्मिथ का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वारविकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने सोमवार को यह जानकारी दी। वह क्रिकेट के…
 19 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही एसआरएच ने…
 19 May 2026
चेन्नई: सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने सीएसके के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली। चेपॉक के मैदान पर ईशान के बल्ले से 70 रन निकले। पिच बैटिंग के…
 19 May 2026
चेन्नई: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घरेलू मैदान पर आखिरी मैच खेल लिया है। सीजन के 63वें मुकाबले में सीएसके की टक्कर सनजाइजर्स हैदराबाद से थी। चेपॉक…
Advt.