'तारक मेहता' के बाघा का रो-रोकर बुरा हाल, मां को यादकर फफक पड़े तन्मय, हालत देख रोकनी पड़ गई शूटिंग
Updated on
19-06-2026 12:11 PM
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस कदर बिलख पड़े कि असित मोदी को शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी और वह एक्टर को संभालते दिखे। सोशल मीडिया पर 'तारक मेहता...' के सेट से वीडियो सामने आया है, जिसे देख फैंस भी भावुक हो गए हैं।
वीडियो में नजर आ रहा है कि तन्मय वेकारिया सीन के बीच भावुक हो गए और फूट-फूटकर रो पड़े। यह देख शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने उन्हें ढांढस बंधाया और संभालते दिखे। हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि तन्मय वेकारिया एक सीन शूट कर रहे थे, जो बाघा और बावरी की लव स्टोरी से जुड़ा था। लेकिन जैसे ही कैमरा रोल होना शुरू हुआ, तन्मय भावुक हो गए।
बाघा के रोल में मां को पसंद करती थीं तन्मय वेकारिया
दरअसल, तन्मय वेकारिया की मां उन्हें बाघा के रोल में बेहद पसंद करती थीं, पर हाल ही उनका निधन हो गया। फिलहाल शो में बाघा और बावरी की लव स्टोरी का ट्रैक दिखाया जा रहा है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। लेकिन तन्मय इस दुख को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे कि अब उनके लिए दर्शकों के इस प्यार और बाघा के रूप में उन्हें देखने के लिए मां दुनिया में नहीं है, और वह रोने लगे।
तन्मय वेकारिया ने शेयर कीं मां की यादें
तन्मय वेकारिया का हाल देख सेट का माहौल गम में बदल गया और हर किसी की आंखें नम हो गईं। शूटिंग भी रोक दी गई। असित मोदी के अलावा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर्स और बाकी टीम तन्मय वेकारिया के पास जाकर उन्हें संभालने लगी। इसके बाद तन्मय ने अपनी मां से जुड़ी कई प्यारी यादें साझा कीं और बताया कि कैसे वह 'बाघा' वाले हर एपिसोड को देखने का बेसब्री से इंतजार करती थीं। उन्होंने बताया कि जब भी दर्शक उनकी एक्टिंग की तारीफ करते, तो उनकी मां कितनी खुश हो जाती थीं। जब कास्ट और क्रू ने उनकी ये बातें सुनीं, तो सेट का माहौल बहुत भावुक हो गया।
तन्मय वेकारिया की मां का साल 2025 में निधन हो गया था। तब एक्टर ने अक्टूबर में मां का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर भावुक पोस्ट लिखा था, जिसने फैंस का भी दिल चीर दिया था। तन्मय ने लिखा था कि वह माई को अब गले नहीं लगा सकते, सामने से देख नहीं सकते। वह उन्हें हमेशा याद करेंगे।
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया…
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगाया है। सोमेन ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने एक…
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर…
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…