Select Date:

“कोई सिर मुंडाने को तैयार नहीं था, इसलिए मुझे खुद बनना पड़ा चाणक्य”

Updated on 11-05-2026 05:57 PM

भोपाल। चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने अपने चर्चित धारावाहिक चाणक्य से जुड़े कई दिलचस्प अनुभव साझा किए। हिंदी पत्रकारिता के द्विशताब्दी वर्ष आयोजन में भोपाल पहुंचे फिल्मकार ने नईदुनिया से विशेष बातचीत में टीवी, सिनेमा, एआइ तकनीक और बदलते कंटेंट पर खुलकर बात की।

“गंजा सिर करने को तैयार नहीं थे कलाकार”

डॉ. द्विवेदी ने बताया कि चाणक्य धारावाहिक के लिए कलाकारों की कमी नहीं थी, लेकिन कोई अभिनेता अपने बाल मुंडवाने और लंबी शिखा रखने को तैयार नहीं था।

उन्होंने कहा,

“उस दौर में नकली विग असली नहीं लगती थी। ऐसे में मैंने खुद चाणक्य की भूमिका निभाने का फैसला किया।”

उन्होंने यह भी बताया कि चाणक्य का किरदार निभाने के बाद उन्होंने फिर अभिनय नहीं किया।

“मुझे अज्ञात संसार आकर्षित करता है”

ऐतिहासिक और पौराणिक विषयों पर काम करने को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे संसार आकर्षित करते हैं, जो लोगों की स्मृतियों का हिस्सा नहीं हैं।

रामायण, महाभारत और मौर्यकाल जैसे विषयों पर काम करने के लिए वे लगातार अध्ययन करते हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल का विद्यार्थी होने के कारण उनमें पढ़ने का धैर्य है।

“मोबाइल और इंस्टा रील ने टीवी को चुनौती दी”

टीवी धारावाहिकों की गिरती लोकप्रियता पर डॉ. द्विवेदी ने कहा कि आज कहानियों में ठहराव नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि पहले धारावाहिक सप्ताह में एक बार आते थे, इसलिए दर्शकों में उत्सुकता बनी रहती थी। अब रोजाना प्रसारण और कमजोर कहानी के कारण दर्शक मोबाइल और इंस्टा रील की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं।

“सिनेमा वही है, सिर्फ तकनीक बदली है”

सिनेमा में बदलाव पर उन्होंने कहा कि तकनीक जरूर बदली है, लेकिन सिनेमा का मूल स्वरूप आज भी वही है।

उन्होंने माना कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐतिहासिक पात्रों को लेकर अभिनेताओं की रुचि कम होती है और अधिकतर कलाकार पहले रोमांटिक, थ्रिलर या एक्शन फिल्मों को प्राथमिकता देते हैं।

“एआइ बदल देगा फिल्मों की दुनिया”

डॉ. द्विवेदी ने कहा कि आने वाले समय में एआइ और वर्चुअल शूटिंग फिल्म इंडस्ट्री का भविष्य तय करेंगे।

उनके मुताबिक कुछ वर्षों बाद कलाकारों को आउटडोर शूटिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी और स्टूडियो में ही वर्चुअल तकनीक के जरिए बड़े दृश्य तैयार किए जा सकेंगे। इससे फिल्मों की लागत भी कम होगी।

नई फिल्म पर भी चल रहा काम

उन्होंने बताया कि उनकी नई ऐतिहासिक और पौराणिक फिल्म निर्माणाधीन है, जिसकी कहानी 16वीं शताब्दी पर आधारित होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 May 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ईंधन और ऊर्जा बचाने का आह्वान कर रहे हैं। प्रदेश के सभी सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। उससे उत्पादित ऊर्जा से विभागों का बिजली…
 13 May 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पेट्रोल डीजल उपयोग कम करने की अपील पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने अपने काफिले में से पांच वाहन कम कर दिए हैं मुख्यमंत्री के कारकेड…
 13 May 2026
भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक पिता ने अपने नाबालिग बेटे पर गोली चला दी। घटना सोमवार रात की है। किशोर पहली मंजिल की बालकनी…
 13 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश अब “फ्यूचर मेटल” यानी भविष्य की धातुओं के क्षेत्र में देश का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। राजधानी भोपाल के आचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में देश का…
 13 May 2026
भोपाल। देश में चर्चित राजधानी का ऐशबाग 90 डिग्री ओवरब्रिज पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की लापरवाही और सुस्त कागजी कार्रवाई का शिकार हो गया है। ब्रिज के खतरनाक मोड़ को सुधारने पर…
 13 May 2026
भोपाल। टीकमगढ़ के प्रमुख तालाबों में लगातार बढ़ते अतिक्रमण, सीवर और कचरे के संकट पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने सख्त रुख अपनाया है। अधिकरण ने जिला प्रशासन और नगर…
 13 May 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में दूषित पेयजल और जल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर मामला अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) तक पहुंच गया है। एनजीटी ने मामले को गंभीर मानते हुए केंद्रीय…
 13 May 2026
 भोपाल। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को “पक्के सपनों का घर” देने का दावा अब सवालों के घेरे में है। राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने कई मकानों…
 13 May 2026
 अशोकनगर। ठगी के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन अशोकनगर का यह मामला आपकी आंखें खोल देगा। यहाँ एक शातिर गैंग ने खुद को 'क्राइम ब्रांच' का अधिकारी बताकर…
Advt.